फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   French Open 2022: Defending Champion Novak Djokovic Wins first round match On Grand Slam Return

French Open 2022: डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच की ग्रैंड स्लैम में शानदार वापसी, पहले राउंड में लगातार सेटों में जीता मैच

Tue, 24 May 2022 05:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 May 2022 05:09 PM IST
सार

जोकोविच ने पहले राउंड के मैच में जापान के योशिहितो निशिओका को लगातार सेटों में 6-3, 6-1, 6-0 से हरा दिया। जोकोविच ने इससे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं लिया था।

विज्ञापन
French Open 2022: Defending Champion Novak Djokovic Wins first round match On Grand Slam Return
यूएस ओपन 2021 नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रेंच ओपन के डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच ने जीत के साथ ग्रैंड स्लैम में वापसी की है। उन्होंने पहले राउंड के मैच में जापान के योशिहितो निशिओका को लगातार सेटों में 6-3, 6-1, 6-0 से हरा दिया। जोकोविच ने इससे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं लिया था। उन्हें वीजा और वैक्सीनेशन मामले में साल का पहला ग्रैंड स्लैम खेलने का मौका नहीं मिला था। 
विज्ञापन


वह पिछली बार ग्रैंड स्लैम में पिछले साल खेले थे, जब उन्हें यूएस ओपन फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। फ्रेंच ओपन में पहला मैच जीतने के बाद जोकोविच ने कहा कि फिर से ग्रैंड स्लैम खेलकर खुश हूं। रोलैंड गैरोस दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक है और पिछले साल की यादें अभी तक मेरे जहन में ताजा हैं। 
विज्ञापन

35 साल के जोकोविच ने निशिओका के खिलाफ मैच में 18 ब्रेक प्वाइंट हासिल किए। मैच के बाद उन्होंने कहा- मैं हमेशा खुद से बेस्ट की उम्मीद करता हूं, ताकि खेल में अच्छा प्रदर्शन कर सकूं। टूर्नामेंट की शुरुआत मैंने अच्छे से की है। अगले राउंड में जोकोविच का सामना अर्जेंटीना के फेडेरिको कोरिया और स्लोवाकिया के एलेक्स मोलकन से हो सकती है। मोलकन फिलहाल जोकोविच के पूर्व कोच मारियन वाज्दा की देखरेख में खेल रहे हैं।

इससे पहले राफेल नडाल भी दूसरे राउंड में पहुंच चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉम्पसन को लगातार सेटों में 6-2, 6-2, 6-2 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ नडाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।  नडाल किसी एक ग्रैंड स्लैम में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। नडाल ने फ्रेंच ओपन में अब तक 106 मैच जीते हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व नंबर एक रोजर फेडरर को पीछे छोड़ दिया। फेडरर ने विम्बलडन में 105 मैच जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed