फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   France footballer Just Fontaine dies at 89 scored 13 goals at 1958 World Cup

Just Fontaine: फ्रांस के महान फुटबॉलर जस्ट फोंटेन का निधन, कायम है विश्व कप में उनका 65 साल पुराना यह रिकॉर्ड

Wed, 01 Mar 2023 07:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Wed, 01 Mar 2023 07:25 PM IST
सार

फ्रांस के रेम्स क्लब से खेल चुके फोंटेन सिर्फ एक ही विश्व कप में खेल पाए। उन्होंने छह मैच में 13 गोल दागे थे। विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में तीन खिलाड़ियों ने फोंटेन को पीछे छोड़ा, लेकिन किसी ने एक विश्व कप में ऐसा नहीं किया।

विज्ञापन
France footballer Just Fontaine dies at 89 scored 13 goals at 1958 World Cup
जस्ट फोंटेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रांस के महान फुटबॉल खिलाड़ी जस्ट फोंटेन का बुधवार (एक मार्च) को निधन हो गया। वह 89 साल के थे। उन्हें 1958 विश्व कप में बनाए रिकॉर्ड के लिए याद किया जाता है। उन्होंने स्वीडन में हुए विश्व कप में 13 गोल दाग दिए थे। उसके बाद से एक विश्व कप में इतने गोल नहीं हुए। उनका 65 साल पुराना यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।
विज्ञापन


फ्रांस के रेम्स क्लब से खेल चुके फोंटेन सिर्फ एक ही विश्व कप में खेल पाए। उन्होंने छह मैच में 13 गोल दागे थे। विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में तीन खिलाड़ियों ने फोंटेन को पीछे छोड़ा, लेकिन किसी ने एक विश्व कप में ऐसा नहीं किया। यहां तक कि दुनिया के सर्वकालिक महान फुटबॉलर माने जाने वाले अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने कतर विश्व कप में उनकी बराबरी की थी, लेकिन 13 गोल करने के लिए मेसी ने पांच विश्व कप खेले।
विज्ञापन


पेले से हार गई थी फोंटेन की टीम
1958 में हुए विश्व कप को दिवंगत फुटबॉलर पेले के लिए याद किया जाता है। उन्होंने सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ 5-2 की जीत में हैट्रिक गोल किया था और फिर ब्राजील को चैंपियन बनाया था। उस समय पेले 17 साल के थे। पेले के शानदार प्रदर्शन ने फोंटेन के चमत्कारिक प्रदर्शन को दबा दिया था, लेकिन उनका रिकॉर्ड कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोंटेन ने वेस्ट जर्मनी के खिलाफ दागे थे चार गोल
फोंटेन ने सेमीफाइनल में ब्राजील के खिलाफ मिली हार के बाद तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में चार गोल दाग दिए। उन्होंने वेस्ट जर्मनी की टीम के डिफेंस को तहस-नहस कर दिया। फ्रांस की टीम मैच में 6-3 से जीती थी। विश्व कप इतिहास में फोंटेन से ज्यादा गोल जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस (16), ब्राजील के रोनाल्डो (15) और जर्मनी के गेर्ड मूलर (14) ने किए। फोंटेन के अलावा सिर्फ गेर्ड मूलर और हंगरी के सेंडर कोसिस ही एक विश्व कप में दोहरे अंक तक पहुंच सके। कोसिस ने 1954 विश्व कप में 11 गोल दागे थे। वहीं, गेर्ड मूलर ने 1970 में 10 गोल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed