फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Formula One will give jobs and earning

आमदनी के साथ रोजगार भी देगा फार्मूला वन

Tue, 14 Aug 2012 10:07 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2012 10:07 AM IST
विज्ञापन
Formula One will give jobs and earning
उद्योग संगठन एसोचैम का आकलन है कि देश में फार्मूला वन ग्रां पी के आयोजन से अगले दस वर्ष में 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित होगी। इसके साथ ही व्यावसायिक रूप से प्रशिक्षित कर्मियों के लिए 15 लाख नए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


एसोचैम के मुताबिक शुक्रवार से ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में शुरू हो रही इस तेज रफ्तार मोटर रेस के टिकटों की बिक्री, विज्ञापन और आतिथ्य से जुड़ी गतिविधियों से ही अकेले 10 करोड़ रुपये की आय होगी। इससे ग्रेटर नोएडा में व्यावसायिक और रिहाइशी भवनों की कीमतें भी ऊपर जाएंगी।
विज्ञापन


भारतीय कंपनियों को मिलेगा प्रचार का मौका
उद्योग संगठन के महासचिव डीएस रावत ने फार्मूला वन के आयोजन से होने वाले लाभों को इंगित करते हुए कहा कि वित्तीय पक्ष के अलावा इसके कई और लाभ भी होंगे। ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए बेकरार कंपनियों को फार्मूला वन में विज्ञापन के जरिए लाखों लोगों तक पहुंच बनाने का मौका मिलेगा। भारतीय कंपनियों को रेस में शामिल होने वाली टीमों के विज्ञापन के साथ जुड़कर किफायती खर्च पर दुनिया भर के दर्शकों तक अपना संदेश भेजने का अवसर मिलेगा। होटल और पर्यटन कारोबार भी तरक्की करेगा। रावत ने कहा कि फार्मूला वन जैसे आयोजन से दुनिया में देश की छवि भी निखरेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह संदेश दिया जा सकेगा कि भारत इतने महंगे खेलों के आयोजन का माद्दा रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 से 30 अक्टूबर तक चलेगी रेस
एसोचैम के मुताबिक खेल मार्केटिंग का एक सशक्त माध्यम हैं, क्योंकि इसके साथ लाखों लोगों की भावनाएं जुड़ी होती हैं। ऐसे में इन भावनाओं का कंपनियों का ब्रांड नाम चलाने के लिए बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है। फार्मूला वन रेस का आयोजन 28 से 30 अक्टूबर तक होगा। इसके लिए ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 2 हजार करोड़ की लागत से विशेष ट्रैक बनाने के साथ ही कई अन्य बंदोबस्त भी किए गए हैं। लोगों के बीच इसे लेकर जो उत्साह है उसे देखते हुए लगता है कि यह आयोजन काफी सफल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed