{"_id":"5e06f4e58ebc3e87bc069e1a","slug":"zlatan-ibrahimovic-returns-to-ac-milan-to-rescue-ailing-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी मिलान की जर्सी में फिर से मैदान पर उतरेंगे इब्राहिमोविच","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एसी मिलान की जर्सी में फिर से मैदान पर उतरेंगे इब्राहिमोविच
Sat, 28 Dec 2019 11:53 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Zlatan Ibrahimovic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीडन के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी जलाटन इब्राहिमोविच सात साल बाद फिर से इटली के क्लब एसी मिलान के लिए खेलेंगे। इब्राहिमोविच ने मिलान के साथ छह महीने का करार किया है। इससे पहले वे इस क्लब के लिए 2010 से 2012 के बीच खेल चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार इब्राहिमोविच को सैलरी के रूप में करीब 27.9 करोड़ रुपए मिलेंगे। क्लब के साथ उनका करार एक साल के लिए बढ़ भी सकता है।
विज्ञापन
इब्राहिमोविच ने साल 2004 से 2006 तक युवेंटस और 2006 से 2009 तक इंटर मिलान के लिए खेला है। इब्राहिमोविच के टीम में रहते हुए एसी मिलान की टीम ने 2011 में सीरी-ए का खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
Z. 🔙🔴⚫#IZBACK pic.twitter.com/TbibEQ0oYB
— AC Milan (@acmilan) December 27, 2019
विज्ञापन
इब्राहिमोविच ने एसी मिलान के साथ हुए अपने अनुबंध के बाद कहा कि मैं क्लब वापस आ रहा हूं। टीम के साथियों के साथ मिलकर लड़ूंगा। मिलान शहर से प्यार करता हूं। इब्राहिमोविच ने मिलान के लिए खेलते हुए 85 मैच में 56 गोल दागे थे। उन्होंने पिछले महीने ही अमेरिका के क्लब लॉस एंजेलिस गैलेक्सी क्लब को छोड़ा था।