फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   zinedine zidane appointed coach of real madrid

जिनेदिन जिदान फिर बने रियल मैड्रिड के कोच, 2022 तक किया करार

Tue, 12 Mar 2019 12:26 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Tue, 12 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
zinedine zidane appointed coach of real madrid
जिडेन - फोटो : SELF

दस माह पहले रियल मैड्रिड को छोड़ने वाले पूर्व दिग्गज फुटबॉलर जिनेदिन जिदान फिर से टीम के कोच बन गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्लब ने सैटियागो सोलारी को हटाकर जिदान को यह जिम्मेदारी सौंपी। 

विज्ञापन


क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज ने अन्य सदस्यों के साथ मुलाकात के बाद यह फैसला किया। फ्रांस के 46 वर्षीय जिदान का करार तीन साल का होगा। वह जून 2022 तक क्लब के साथ रहेंगे। रियल के पूर्व मिडफील्डर ने मई 2018 में टीम के लगातार तीसरी बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन


वह शनिवार को सेल्टा विगो के खिलाफ होने वाले घरेलू मैच से पहले टीम से जुड़ सकते हैं। जिदान के कोच रहते टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा। उन्होंने जनवरी 2016 में पहली बार रियल मैड्रिड के कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कोच रहते रियल ने 2016 में एटलेटिको मैड्रिड को हराकर चैंपियंस लीग खिताब जीता। फिर 2017 फाइनल में युवेंटस को मात दी और उसके बाद 2018 में लिवरपूल को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पांच माह में ही हटाए सोलारी : सोलारी का पांच माह का कार्यकाल काफी निराशाजनक रहा। टीम इस बार चैंपियंस लीग के अंतिम 16 में ही हारकर बाहर हो गई। कोपा डेल रे में भी बाहर हो चुकी है। ला लीगा में भी टीम खिताब की दौड़ से लगभग बाहर है।


बेंजेमा के दो गोल से रियल मैड्रिड ने रियल वलादोलिड को 4-1 से हराया 

करीम बेंजेमा के आठ मिनट में दागे गए दो गोल से रियल मैड्रिड ने ला लीगा में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रियल वलादोलिड को 4-1 से मात देकर अंकतालिका में फिर से तीसरा स्थान हासिल कर लिया। 


रियल के 51 अंक हैं। बार्सिलोना 63 अंकों के साथ शीर्ष और एटलेटिको मैड्रिड 56 दूसरे नंबर पर है। घर में लगातार चार मैच गंवाने के बाद रियल ने यह जीत दर्ज की है। बेंजेमा (51वें और 59वें मिनट), राफेल वार्ने (34वें मिनट) और लुका मोदरिच (85वें मिनट) ने गोल किए। वलादोलिड के लिए एकमात्र गोल मोहम्मद ने 29वें मिनट में किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed