{"_id":"5f2532d5bb1283521d6494f5","slug":"zambia-football-league-to-end-early-due-to-corona-virus-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों के पॉजिटिव आने के बाद अफ्रीका में फुटबॉल की वापसी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
50 खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों के पॉजिटिव आने के बाद अफ्रीका में फुटबॉल की वापसी
Sat, 01 Aug 2020 02:46 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 01 Aug 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल स्टेडियम
- फोटो : social media
अफ्रीकी देश जाम्बिया की शीर्ष घरेलू फुटबॉल प्रतियोगिता से जुड़े 50 खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने के बाद लीग शुरू होने के दो सप्ताह के बाद इसे रोकना पड़ेगा। जाम्बिया फुटबॉल संघ ने शुक्रवार को कहा कि टीमें इसके प्रसार को रोकने के उपायों को ठीक से लागू करने में विफल रही, जिसकी वजह से ऐसा हुआ।
विज्ञापन
18 जुलाई को शुरु हुई लीग का सत्र छह अगस्त को समाप्त हो जाएगा। इस घोषणा के बाद अफ्रीका के अन्य देशों में लीग टूर्नामेंट के शुरू होने पर सवाल उठ रहे हैं। अफ्रीकी महाद्वीप के अधिकांश हिस्सों में कोरोना वायरस महामारी संक्रमण शुरूआती चरण में है, ऐसे में पहले से अव्यवस्थित और आर्थिकतंगी का सामना कर रहे फुटबॉल संघों के लिए सैकड़ों खिलाड़ियों और अधिकारियों का वायरस जांच करना चुनौती की तरह होगा।
विज्ञापन
जाम्बिया खेल को फिर से शुरू करने वाला दक्षिणी अफ्रीका में पहला था। उत्तरी अफ्रीका में, मोरक्को ने खेल शुरु कर दिया जबकि मिस्र भी इसके लिए तैयार है। दक्षिण अफ्रीका ने आठ अगस्त से लीग शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन