{"_id":"5f24575f841aa61c0b67a5bb","slug":"world-cup-winner-benedikt-h-wedes-retires-from-soccer-at-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप विजेता हावेड्स ने 32 साल की उम्र में फुटबॉल को कहा अलविदा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
विश्व कप विजेता हावेड्स ने 32 साल की उम्र में फुटबॉल को कहा अलविदा
Fri, 31 Jul 2020 11:09 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
बेनेडिक्ट हावेड्स
- फोटो : social media
जर्मनी को 2014 में विश्व कप खिताब दिलाने में मदद करने वाले डिफेंडर बेनेडिक्ट हावेड्स ने शुक्रवार को पारिवारिक कारणों से फुटबॉल से संन्यास ले लिया।
विज्ञापन
32 साल के हावेड्स ने पिछले महीने आपसी रजामंदी से लोकोमोटिव मॉस्को को छोड़ने का फैसला किया था जबकि कोरोना वायरस महामारी के कारण रूसी लीग को भी निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
हावेड्स ने जर्मनी की मैग्जीन 'डर स्पिगेल' से कहा कि छुट्टियों पर छोटे बेटे के साथ समय बिताने के बाद उन्हें परिवार से दूर होने में परेशानी होनी लगी और 'अचानक उन्हें फुटबॉल इतनी महत्वहीन' लगने लगी कि उन्होंने इससे संन्यास लेने का फैसला किया।
विज्ञापन