{"_id":"5f8256218ebc3e5be4509d56","slug":"world-cup-qualifiers-brazil-win-5-0-over-bolivia-colombia-beat-venezuela","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप क्वालिफायर: ब्राजील की बोलिविया पर 5-0 से जीत, कोलंबिया ने वेनेजुएला को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
विश्व कप क्वालिफायर: ब्राजील की बोलिविया पर 5-0 से जीत, कोलंबिया ने वेनेजुएला को हराया
Sun, 11 Oct 2020 06:17 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 11 Oct 2020 06:17 AM IST
विज्ञापन
नेमार (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील और कोलंबिया ने विश्व कप फुटबॉल क्वालिफायर के पहले दौर में कमजोर प्रतिद्वंद्वियों पर शानदार जीत के साथ आगाज किया। कोरोना वायरस महामारी के कारण मैच दर्शकों के बिना खेले गए। ब्राजील ने बारिश के बीच यहां बोलिविया को 5-0 से हराया। ब्राजील के स्टार नेमार के मैच से पहले पीठ में दर्द था। अंतिम समय में उनका खेलना तय हुआ। उन्होंने दो गोल करने में मदद की। बोलिविया के रक्षक खिलाड़ियों से ज्यादा वह मैच के दौरान हुई बारिश से परेशान दिखे।
विज्ञापन
राबर्टो ने किए दो गोल :
मारक्विन्होे ने पहला गोल हेडर से 16वें मिनट में किया। राबर्टो फिर्मिनो ने अपने दो गोल 30वें और 49वें मिनट में किए। दूसरे गोल में नेमार की भूमिका रही। उन्नीस साल के रोड्रिगो ने 66वें मिनट में गोल किया जो राष्ट्रीय टीम के लिए उनका पहला गोल रहा। फिलिप कोटिन्हो ने 73वें मिनट में टीम का पांचवां गोल किया। इस गोल में भी नेमार ने मदद की थी।
विज्ञापन
बारांकिला में खेले गए मैच में कोलंबिया ने वेनेजुएला पर 3-0 से जीत दर्ज की। टीम ने सभी मैच पहले हाफ में किए। पहले दौर के बाद ब्राजील, कोलंबिया, उरुग्वे और अर्जेंटीना के पूरे तीन अंक हैं जबकि पेरू और पराग्वे को एक-एक अंक मिला है। इक्वाडोर, चिली, वेनेजुएला और बोलिविया का खाता नहीं खुला है। दूसरे दौर के मैच मंगलवार को खेले जाएंगे जिनमें पेरू का सामना ब्राजील से, बोलिविया का अर्जेंटीना से, चिली का कोलंबिया से, इक्वाडोर का उरुग्वे और वेनेजुएला का पराग्वे से होगा।
विज्ञापन