फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Women's Football World Cup: France beat Panama 6-3 with Diani's hat-trick, Jamaica-Brazil match draw

Women's Football World Cup: डियानी की हैट्रिक से फ्रांस ने पनामा को 6-3 से हराया, जमैका-ब्राजील का मैच ड्रॉ

Wed, 02 Aug 2023 10:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 02 Aug 2023 10:50 PM IST
सार

फ्रांस को अंतिम-16 में जगह बनाने के लिए महज एक ड्रॉ की दरकार थी जिससे उसने लगातार चौथी दफा नॉकआउट दौर में जगह बनाई।

विज्ञापन
Women's Football World Cup: France beat Panama 6-3 with Diani's hat-trick, Jamaica-Brazil match draw
फ्रांस बनाम पनामा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कादिदियातू डियानी की हैट्रिक की बदौलत फ्रांस ने बुधवार को यहां पनामा पर 6-3 की जीत से महिला फुटबाल विश्वकप के नॉकआउट दौर में प्रवेश किया। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम ने शुरुआती झटके से उबरते हुए ग्रुप-डी में शीर्ष स्थान हासिल किया। मार्टा कॉक्स ने दूसरे ही मिनट में गोल कर पनामा को बढ़त दिलाई। माएले लाकरार 21वें मिनट में फ्रांस को बराबरी दिलाई। डियानी ने 28वें, 37वें और 52वें मिनट में गोल कर हैट्रिक लगाई। फ्रांस के लिए लिया लि गारेक और विकी बेचो ने अन्य दो गोल दागे।
विज्ञापन


पनामा की ओर से योमिरा पिनजोन और लिनेथ सेडेनो ने एक-एक गोल किए। फ्रांस ने जमैका से शुरुआती मैच में गोलरहित ड्रॉ खेला था। लेकिन उसने ब्राजील और 52वीं रैंकिंग की पनामा पर जीत से ग्रुप में पहला स्थान प्राप्त किया। फ्रांस को अंतिम-16 में जगह बनाने के लिए महज एक ड्रॉ की दरकार थी जिससे उसने लगातार चौथी दफा नॉकआउट दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed