{"_id":"5f3cc67c94ea7051984dc371","slug":"will-messi-be-associated-with-the-team-amid-the-turmoil-in-barcelona","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्सिलोना में उथल-पुथल के बीच क्या टीम के साथ जुड़े रहेंगे मेसी?","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बार्सिलोना में उथल-पुथल के बीच क्या टीम के साथ जुड़े रहेंगे मेसी?
Wed, 19 Aug 2020 11:58 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 19 Aug 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
लिओनेल मेसी
- फोटो : ट्विटर
बायर्न म्यूनिख के खिलाफ चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में 8-2 की शर्मनाक हार के बाद बार्सिलोना अपने ढांचे में बदलाव करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि जल्द ही टीम के लिए नए कोच का एलान हो सकता है, जबकि अगले साल उसे नया अध्यक्ष भी मिल सकता है। इस बीच एक बड़ा सवाल यह है कि क्या बार्सिलोना कि टीम स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी को अपने साथ जोड़कर रख पाएगी या नहीं।
विज्ञापन
एक दशक से अधिक समय तक टीम के सबसे बड़े स्टार रहे मेसी का बार्सिलोना के साथ अनुबंध 2021 तक है, लेकिन वह क्लब के साथ अपने असंतोष को छिपा नहीं रहे हैं। बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेप बारटोम्यू ने मंगलवार को एक न्यूज चैनल से कहा, ‘मैंने अब तक मेसी से बात नहीं की है, लेकिन उनके पिता से बात की है।’ उन्होंने कहा कि बाकी सब की तरह मेस्सी भी निराश और हताश हैं। यह पीड़ादायक था लेकिन हमें खुद को संभालना होगा। हम सभी को ऐसा करना होगा।
विज्ञापन
टीम को छोड़ने के स्पष्ट संकेत नहीं
मेसी ने इस सत्र में पिछले सत्रों की तुलना में कहीं अधिक अपना पक्ष रखा है और वह टीम की समस्याओं और क्लब के निदेशकों के खराब फैसलों के बारे में बोलते रहे हैं। उन्होंने हालांकि टीम को छोड़ने के स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं, लेकिन हाल में उठाए उनके कदमों से टीम के साथ उनके भविष्य को लेकर सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन