{"_id":"5cb4bc0cbdec22146805357e","slug":"who-will-be-new-coach-of-indian-football-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईएफएफ तकनीकी समिति ने कोच पद के आवेदकों के वेतन पर विचार किया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एआईएफएफ तकनीकी समिति ने कोच पद के आवेदकों के वेतन पर विचार किया
Mon, 15 Apr 2019 10:44 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
football in india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएफएफ तकनीकी समिति की सोमवार की बैठक में भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के लिए आवेदन करने वाले कई बड़े नामों के वेतन पर चर्चा की गई। बैठक में इस पद के लिए लगभग 40 उम्मीद्वारों के आवेदन की जांच की गई।
विज्ञापन
समिति ने इसके अलावा तकनीकी निदेशक पद के लिए चार उम्मीद्वारों से अपनी प्रस्तुति पेश करने के लिए कहने का फैसला भी किया गया। एआईएफएफ को स्टीफन कान्सटेनटाइन के इस्तीफे के बाद खाली पड़े राष्ट्रीय टीम के कोच पद के लिए 250 से अधिक आवेदन आए थे। विभिन्न मानदंडों के आधार पर तकनीकी समिति के पास केवल 41 नाम भेजे गए थे।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय खिलाड़ी श्याम थापा की अगुवाई वाली समिति ने सोमवार को अपनी बैठक में इन 41 नामों को दो अलग अलग सूचियों में विभक्त किया।
पहली सूची में 17 नाम हैं जिनमें फ्रांस के विश्व कप विजेता कोच रेमंड डोमिनिक, इंग्लैंड के पूर्व कोच स्वेन गोरान एरिक्सन और सैम एलारडाइस भी शामिल हैं। ये वे कोच हैं जिनके पास पेशेवर लाइसेंस है और जिन्हें राष्ट्रीय टीम के साथ विश्व कप जैसी बड़ी प्रतियोगिता में कोच की भूमिका निभाने का अनुभव है।
विज्ञापन
दूसरी सूची में 14 नाम हैं जिनमें बेंगलुरु एफसी के पूर्व कोच अल्बर्ट रोका प्रमुख हैं। इनमें वे पेशेवर लाइसेंसधारक कोच हैं जिनके पास राष्ट्रीय टीम का अनुभव है लेकिन उन्होंने किसी बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया।
तकनीकी समिति की अगली बैठक में इन 41 नामों पर आग चर्चा की जाएगी और इनकी संख्या 10-11 कर दी जाएगी। यह बैठक 23 अप्रैल को हो सकती है।