{"_id":"c38ae8d8-e14e-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"we-are-able-to-stop-cristiano-ronaldo","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हम रोनाल्डो को रोकने में सक्षम'","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
'हम रोनाल्डो को रोकने में सक्षम'
Updated Tue, 14 Aug 2012 01:55 PM IST
विज्ञापन
स्पेनिश फुटबाल टीम के खिलाड़ी प्रेडो का कहना है कि शानदार फॉर्म में चल रहे पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टीयानो रोनाल्डो को यूरो कप-2012 के सेमीफाइनल मुकाबले में नियंत्रित करने के प्रति उनकी टीम आश्वस्त है। पुर्तगाल और मौजूदा यूरोपीयन फुटबाल तथा विश्व चैम्पियन स्पेन के बीच बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। रियल मेड्रिड क्लब की ओर से खेलने वाले रोनाल्डो पिछले दो मैचों से बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने नीदरलैंड और चेक गणराज्य के खिलाफ कुल तीन गोल किए।
बार्सिलोना क्लब की ओर से खेलने वाले प्रेडो को विश्वास है कि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी उनकी टीम रोनाल्डो को मैदान में रोकने में सक्षम है। वेबसाइट 'स्पोर्ट्ल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक प्रेडो ने कहा कि क्रिस्टीयानो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह इस समस बेहतरीन फॉर्म में हैं। मुझे लगता है कि हम जानते हैं कि उन्हें किस प्रकार बेअसर किया जा सकता है। हम उनपर काबू पाने के प्रति आश्वस्त हैं, लेकिन यह मुश्किल होगा।