फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   wayne rooney retires from international football

इंटरनेशनल मैच खेलने का ऑफर मिला, फिर भी रूनी ने लिया संन्यास

Thu, 24 Aug 2017 08:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 24 Aug 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
wayne rooney retires from international football
वेन रूनी - फोटो : sky sports

इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान वेन रूनी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। स्टार स्ट्राइकर रूनी ने अपने इस फैसले से कोच गारेथ साउथगेट को फोन पर मंगलवार को ही अवगत करा दिया था।

विज्ञापन



इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए रिकॉर्ड गोल दागने वाले 31 वर्षीय रूनी ने दो दिन पहले अपने बचपन के क्लब एवर्टन की ओर से खेलते हुए मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ प्रीमियर लीग में अपना 200वां गोल दागा था। दरअसल, कप्तानी और टीम में जगह गंवाने के बाद रूनी ने एवर्टन का हाथ थामा और सीजन की शुरुआत में अच्छी फॉर्म हासिल की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : इंग्लैंड की यह हार, जिंदगी भर याद रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


रूनी ने कहा कि एवर्टन की ओर से खेलते हुए अच्छी लय पाने के बाद कोच साउथगेट आगामी मैचों के लिए उन्हें दोबारा इंग्लिश टीम में शामिल करना चाहते थे, लेकिन उसी दौरान उन्होंने अपने संन्यास के फैसले के बारे में कोच को बताया।

रूनी ने माना कि उनके लिए ये बहुत कठिन निर्णय रहा। उन्होंने खुलासा किया कि संन्यास से पहले उन्होंने इस बारे में परिजनों, अपने क्लब एवर्टन के कोच रोनाल्ड कोमैन और करीबियों से चर्चा की थी।

शानदार रहा रूनी का इंटरनेशनल करियर

wayne rooney retires from international football
wayne rooney, football
बता दें कि इंग्लैंड को विश्व कप क्वालीफायर में 1 सितंबर को माल्टा और 4 सितंबर को स्लोवाकिया के खिलाफ खेलना है। इन्हीं मैचों के लिए इंग्लैंड के कोच साउथगेट रूनी को टीम में शामिल करना चाहते थे। रूनी ने कहा कि अब वे अपना पूरा ध्यान एवर्टन को अधिक से अधिक ट्रॉफियां दिलाने में लगाएंगे।


वे इसी साल मैनचेस्टर युनाइटेड को छोड़कर एवर्टन से जुड़े हैं। रूनी ने संन्यास लेने के बाद कहा, 'इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए हमेशा विशेष रहा है। जब भी मुझे खिलाड़ी या कप्तान के रुप में टीम में चुना गया तो ये सचमुच विशेष था। मैं इसके लिए हर उस व्यक्ति का धन्यवाद करता हूं जिसने मेरी मदद की। लेकिन अब मुझे लगा कि अलविदा कहने का समय आ गया है।'

रूनी के बारे में रोचक जानकारियां

-2003 में 17 वर्ष की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से किया पदार्पण

-2004 में 18 वर्ष की उम्र में यूरो कप में खेले

-2016 नवंबर में कप्तान के तौर पर स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच खेला अंतिम मैच। इसमें इंग्लैंड 3-0 से जीता था


रूनी का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

मैच- 119

जीते- 71

गोल- 53
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed