फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Watch Video: Sergio Aguero Announces Retirement from football Due To Heart Condition; Breaks Down In Tears | Barcelona Manchester City Forward Aguero

VIDEO: स्टार फुटबॉलर अगुएरो ने संन्यास लिया, दिल की बीमारी को बताई वजह, एलान के वक्त फूट-फूटकर रो पड़े

Wed, 15 Dec 2021 09:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Dec 2021 09:03 PM IST
सार

प्रीमियर लीग के इतिहास में किसी एक क्लब के लिए सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड भी अगुएरो के नाम है। उन्होंने प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर सिटी से खेलते हुए 275 मैचों में 184 गोल दागे थे।

विज्ञापन
Watch Video: Sergio Aguero Announces Retirement from football Due To Heart Condition; Breaks Down In Tears | Barcelona Manchester City Forward Aguero
सर्जियो अगुएरो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बार्सिलोना और अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर सर्जियो अगुएरो ने बुधवार को फुटबॉल से संन्यास ले लिया। 33 साल के अगुएरो ने यह फैसला दिल की गंभीर बीमारी की वजह से लिया है। बुधवार को प्रेस कॉनफ्रेंस में इसका एलान करते वक्त वह फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने कहा कि मैंने प्रोफेशनल फुटबॉल नहीं खेलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


रो पड़े अगुएरो
अगुएरो ने कहा- मेरे लिए यह बेहद कठिन समय है, लेकिन मैं अपने फैसले से खुश हूं। किसी भी खिलाड़ी के लिए उसका स्वास्थ्य सर्वोपरि है। अगुएरो पिछले सीजन बार्सिलोना जॉइन करने से पहले 10 साल इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी से खेल चुके हैं। वह बार्सिलोना में फ्री ट्रांसफर के तौर पर आए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सांस लेने में थी तकलीफ
अगुएरो इस साल अक्बूतर के बाद से दिली और सांस लेने में परेशानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ला लीगा के मैच के बाद उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अगुएरो के साथ बार्सिलोना क्लब के प्रेसिडेंट जोआन लापोर्टा भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे। 

बार्सिलोना में शामिल हुए
33 साल के अगुएरो जुलाई में मैनचेस्टर सिटी से बार्सिलोना में आए थे। इससे पहले उन्होंने अर्जेंटीना की टीम को कोपा अमेरिका टाइटल जीतने में मदद की थी। बार्सिलोना में आने के बाद उन्हें कोरोना हुआ था। 30 अक्तूबर को उन्हें सांस लेने में समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 


नवंबर में इलाज कराया
क्लब ने इसके बाद जानकारी दी थी कि नवंबर में उनके दिल की जांच की गई। इसके बाद क्लब ने कहा था कि अगुएरो अगले तीन महीने के लिए नहीं खेलेंगे। ठीक होने के बाद ही अगुएरो मैदान पर वापसी करेंगे। उस वक्त अगुएरो ने भी कहा था कि उन्हें मैदान पर वापसी की अभी भी उम्मीद है।

कई रिकॉर्ड अगुएरो के नाम
अगुएरो मैनचेस्टर सिटी के ऑल टाइम रिकॉर्ड गोल स्कोरर हैं। उन्होंने क्लब के लिए कुल 260 गोल दागे। प्रीमियर लीग के इतिहास में किसी एक क्लब के लिए सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड भी अगुएरो के नाम है। उन्होंने प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर सिटी से खेलते हुए 275 मैचों में 184 गोल दागे थे।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed