{"_id":"5777ae884f1c1bd24979b276","slug":"wales-rally-to-defeat-belgium-set-up-semis-clash-with-portugal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरो कप में एक और उलटफेर, वेल्स पहली बार सेमीफाइनल में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
यूरो कप में एक और उलटफेर, वेल्स पहली बार सेमीफाइनल में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 02 Jul 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
wales
कमजोर आंकी जाने वाली वेल्स टीम का कमाल का खेल जारी है और यूरो कप में एक और उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।
विज्ञापन
कमजोर आंकी जाने वाली वेल्स टीम का कमाल का खेल जारी है और यूरो कप में एक और उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में माना जा रहा था कि बेल्जियम की मजबूत टीम वेल्स को आसानी से हरा देगी, लेकिन हुआ उलटा। वेल्स के खिलाड़ियों ने ऐसा खेल दिखाया कि मैच एकतरफा हो गया और मैच 3-1 से जीत लिया।
विज्ञापन
वेल्स की ओर से एश्ले विलियम्स, हाल रॉबसन-कानु और सैम वोक्स ने गोल दागे। सेमीफाइनल में वेल्स का मुकाबला क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल से होगा। लिली में खेले गए मुकाबले में रॉबसन-कानु के गोल ने वेल्स को मैच में बढ़त दिलाई जिसके बाद वोक्स ने एक और गोल करते हुए बढ़त को डबल कर दिया। वेल्स की टीम पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है।
विज्ञापन
हालांकि मैच में गोल की शुरुआत बेल्जियम की ओर से हुई। मैच के 13वें मिनट में राद्जा नैनगोलान ने गोल करते हुए टीम को बढ़त दिला दी, लेकिन जल्द ही विलियम्स ने बराबरी का गोल दाग दिया। वेल्स की टीम में बड़ा नाम गेराथ बेल का है जो अब रियल मैड्रिड में उनके साथ रोनाल्डो की टीम के खिलाफ अंतिम चार के मुकाबले में खेलेंगे।
वेल्स का इससे पहले शानदार प्रदर्शन 1958 में आया था जब टीम ने उस साल स्वीडन में हुए वर्ल्ड कप के अंतिम-8 में जगह बनाई थी।