फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   virat kohli responds to sunil chhetri request of watching football match in stadium

इंटरनेशनल फुटबॉल में बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुके सुनील छेत्री ने की भावुक अपील, फिर कोहली का मिला साथ

Sun, 03 Jun 2018 12:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
virat kohli responds to sunil chhetri request of watching football match in stadium
विराट कोहली

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने देशवासियों से एक खास अपील की है, जिसके बाद विराट कोहली को उनका समर्थन मिला है। दरअसल, छेत्री ने दुनिया के सर्वश्श्रेष्ठ फुटबॉलर्स लियोनेल मेसी, नेमार और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैंस से भावुक अपील करते हुए कहा कि हमें गालियां दीजिए, आलोचना कीजिए, लेकिन भारतीय फुटबॉल टीम को खेलते देखने के लिए स्टेडियम में जरूर आईए।

विज्ञापन


फीफा विश्व कप शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है और प्रसारक चैनल ने फुटबॉल प्रेमियों से हैशटैग के जरिए 'दूसरे देश' के प्रति अपना प्रेम जाहिर करने की अपील की है। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री इंटरनेशनल स्तर पर सर्वाधिक गोल करने के मामले में दुनिया के शीर्ष पांच फुटबॉलरों की लिस्ट में शामिल हैं। छेत्री सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में पांचवें स्थान पर काबिज हैं। भारतीय कप्तान ने इंटरनेशनल स्तर पर 56 गोल किए हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो 79 गोल के साथ इस लिस्ट में शीर्ष पर काबिज हैं।
विज्ञापन


अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी 61 गोल के साथ दूसरे और स्पेन के डेविड विला 59 गोल के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। क्लिंट डेंप्से 59 गोल के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, देश के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले छेत्री ने देश के लोगों से अपने देश के प्रति भी प्यार जताने का आग्रह किया है।





सुनील छेत्री को सपोर्ट करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और फैंस से सभी खेलों को बराबर सपोर्ट करने की गुजारिश की। 



 

कोहली ने कही ऐसी बात, जीत लिया फैंस का दिल

virat kohli responds to sunil chhetri request of watching football match in stadium
विराट कोहली - फोटो : ipl

कोहली ने कहा कि छेत्री देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और ऐसे में फैंस को उनका सपोर्ट करना चाहिए। टीम इंडिया की रन मशीन ने साथ ही फैंस को स्टेडियम में जाकर फुटबॉल टीम का समर्थन करने की सलाह भी दी।

बता दें कि भारतीय फुटबॉल टीम हाल ही में फीफा रैंकिंग में 97वें स्थान पर पहुंची हैं। भारतीय टीम ने शुक्रवार को चीनी ताइपे को 5-0 के विशाल अंतर से मात दी, लेकिन इस मैच में करीब दो हजार दर्शकों ने ही उपस्थिति दर्ज कराई। छेत्री ने इस मैच में हैट्रिक पूरी की। उनके करियर की यह तीसरी हैट्रिक रही। छेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कहा, 'बड़े यूरोपीय क्लब के फैंस से मैं इतना कहना चाहूंगा कि कई बार आप लोगों को लगता होगा कि हमारा स्तर इतना ऊंचा नहीं है तो अपना समय क्यों खराब करें। मैं मानता हूं कि हम अभी उनके जैसा नहीं खेल सकते, लेकिन अपनी कोशिशों से आपका समय खराब नहीं करेंगे।'

छेत्री ने साथ ही कहा, 'भारतीय फुटबॉल से उम्मीद छोड़ चुके फैंस से हमारी गुजारिश है कि मैदान पर हमें खेलते देखने के लिए आएं। आपका इंटरनेट पर हमें गालियां देने का कोई फायदा नहीं है। आप स्टेडियम में आइए और मैदान पर हमारे मुंह पर हमें गालियां सुनाइये।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed