विराट और जम्मू की फुटबॉलर अफशां आज पीएम से साझा करेंगे फिट रहने का मंत्र
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपने फिट रहने का राज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताएंगे। विराट ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री के साथ फिट इंडिया की बातचीत को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
पीएम आज सिर्फ विराट कोहली ही नहीं बल्कि दो बार के पैरालंपिक चैंपियन जेवेलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझरिया, फिल्म स्टार मिलिंद सोमन, जम्मू कश्मीर की महिला फुटबालर अफशां आशिक के अलावा अन्य लोगों से उनके फिट रहने का राज पूछेंगे। जिससे देश के लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया जा सके। यह कार्यक्रम फिट इंडिया की पहली वर्षगांठ पर आयोजित किया जा रहा है, जो बृहस्पतिवार को 12 से शुरू होगा।
Are you already a fitness aficionado?
— Narendra Modi (@narendramodi) September 22, 2020
Do you intend to make fitness a part of your routine?
Bringing to you, an interesting Fit India Dialogue to discuss aspects related to nutrition, physical health, mental well-being and more...
See you on 24th at 12 noon! #NewIndiaFitIndia pic.twitter.com/LUPFOFnlpk