इंग्लिश प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर यूनाइटेड की उम्मीदों को तगड़ा झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टहैम फुटबॉल क्लब ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के तहत मंगलवार को उप्टन पार्क में खेले गए मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 3-2 से हरा दिया। इस हार के बाद मैनचेस्टर के अंक तालिका में चौथे स्थान पर बने रहने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
निर्धारित समय से 45 मिनट देर से शुरू हुए इस मुकाबले में डियाफ्रा साखो ने मैच के 10वें मिनट में शानदार गो लकर वेस्टहैम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद यूनाइटेड की ओर से एंथनी मार्शल ने 51वें मिनट में गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।
एंथनी ने दूसरा गोल 72वें मिनट में दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। वेस्टहैम ने इसके बाद शानदार वापसी की। उसकी ओर से मिशेल एंटोनियो ने 76वें और विंस्टन रीड ने 80वें मिनट में गोल कर वेस्टहैम को 3-2 से जीत दिला दी।
मैनचेस्टर के मैनेजर लुइस वान गाल ने कहा कि मैच से पहले जो भी घटना घटित हुई उससे उनके युवा खिलाड़ियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। गाल ने कहा, ‘यह वाकया पहली बार नहीं हुआ है।
मैनचेस्टर यूनाइटेड टीम बस पर फेंकी बोतलें
मैच से पूर्व प्रशंसकों ने मैनचेस्टर यूनाइटेड टीम के कोच पर बोतलों की बौछार कर दी। इसके अलावा वेस्टहैम के प्रशंसकों ने मैनचेस्टर की टीम बस को भी अपना निशाना बनाया।
प्रशंसकों ने बस के शीशें तक तोड़ डाले। यूनाइटेड के स्ट्राइकर वायने रूनी ने कहा कि वेस्टहैम के प्रशंसकों ने टीम बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने कहा, ‘यह अच्छी बात नहीं है। कोच को भी निशाना बनाया गया।’