{"_id":"59d06eb64f1c1ba8538b5237","slug":"vinicius-junior-will-not-play-the-fifa-u-17-world-cup-for-brazil","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17: ब्राजील को लगा बड़ा झटका, नहीं खेल पायेगा टीम का यह स्टार खिलाड़ी ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17: ब्राजील को लगा बड़ा झटका, नहीं खेल पायेगा टीम का यह स्टार खिलाड़ी
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sun, 01 Oct 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
विनिशियस जूनियर
- फोटो : indian express
फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप शुरू होने में महज 6 दिन बचे हैं। बता दें कि फीफा अंडर-17 विश्वकप का आगाज 6 अक्टूबर से होगा। जिसमें पहला मुकाबला कोलंबिया और घाना के बीच खेला जायेगा।
विज्ञापन
विश्व की चर्चित और तीन बार की खिताब जीत चुकी ब्राजील टीम अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को खेलेगी। इससे पहले टीम के लिए एक बुरी खबर आयी है। टीम के स्टार फुटबॉलर विनिशियस जूनियर विश्व कप खेलने भारत नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, विनिशियस जूनियर ब्राजील की लोकप्रिय लीग कोपा डी ब्रासिल में क्लब फ्लेमिंगो से खेलते हैं और उन्होंने इस टीम से करार किया था कि यदि टीम लीग के फाइनल मैच में हार जाती है तो वह भारत नहीं जायेंगे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक विनिशियस और क्लब फ्लेमिंगो के करार के मुताबिक वह भारत तभी जा सकते हैं, जब टीम टूनार्मेंट जीत जाती, मगर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
पढ़ेंः- FIFA U-17 World Cup: कप्तान अमरजीत ने बताया, टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत क्या है
फ्लेमिंगो के कोच रेइनाल्डो रूएडा ने कहा, 'हम विनिशियस के लिए अच्छा चाहते हैं, लेकिन उन्होंने इंटरनेशनल टीम की तैयारियों के लिये आयोजित कैम्प में भाग नहीं लिया था। वह वहां जा कर टीम की मदद कर सकते थे, लेकिन वो बोर्ड स्थिति का सम्मान कर रहे हैं।
बता दें कि फीफा अंडर-17 में ब्राजील ग्रुप डी में है, जहां उसके साथ स्पेन, उत्तर कोरिया और नाइजीरिया शामिल हैं। ब्राजील अपना पहला मैच स्पेन के खिलाफ 7 अक्टूबर को कोच्ची के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेलेगी।