{"_id":"57275d684f1c1be9645cd0a0","slug":"villarreal-seal-champions-league-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"ला लीगा: वेलेंसिया को हराकर चौथे स्थान पर पहुंचा विलारियल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ला लीगा: वेलेंसिया को हराकर चौथे स्थान पर पहुंचा विलारियल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 02 May 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विलारियल फुटबॉल क्लब ने रविवार को स्थानीय प्रतिद्वंद्वी वेलेंसिया को 2-0 से पराजित कर ला लीग में चौथा स्थान सुनिश्चित कर लिया। इसके अलावा उसने चैंपियंस लीग के अगले सीजन के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन
इस जीत के बाद विलारियल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब लीवरपूल को भी चेतावनी दे दी है जिसके खिलाफ वह यूरोपा लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण में भिड़ेगा।
विज्ञापन
यूरोपा लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में विलारियल ने लीवरपूल को 1-0 से मात दी थी। वेलेंसिया के खिलाफ जीत में विलारियल की ओर से स्पेनिश खिलाड़ी सैमुएल गार्सिया और रोबर्टो सोल्डाडो ने अहम भूमिका निभाई। सैमुएल ने मैच के 14वें मिनट में गोल कर विलारियल को 1-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
इसके बाद 33वें मिनट में सोल्डाडो ने शानदार गोल कर विलारियल की बढ़त को दोगुना कर दिया जो आखिर तक कायम रहा। विलारियल के 36 मैचों में 64 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
तालिका में बार्सिलोना (85) पहले, एटलेटिको मैड्रिड (85) दूसरे और रियल मैड्रिड (84) तीसरे स्थान पर है। विलारियल एथलेटिक बिल्बावो (58) से छह अंक ऊपर हैं जबकि उसे अभी दो और मुकाबले खेलने हैं।