फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   VIJAY GOEL SUPPORTED AIFF'S PRAPOSAL TO BID FOR UNDER-20 WORLD CUP

खेल मंत्री ने किया AIFF के U-20 विश्वकप मेजबानी के फैसले का समर्थन

Thu, 06 Jul 2017 04:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 06 Jul 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
VIJAY GOEL SUPPORTED AIFF'S PRAPOSAL TO BID FOR UNDER-20 WORLD CUP
खेल और आतंकवाद एक साथ संभव नहीं : विजय गोयल - फोटो : ANI

खेलमंत्री विजय गोयल ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन(AIFF) की उस फैसले का समर्थन किया है जिसमें उसने साल 2019 में आयोजित होने फीफा अंडर-20 विश्वकप की मेजबानी की दौड़ में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा, मंत्रालय देश में किसी भी तरह की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन का समर्थन करता है। 

विज्ञापन


अक्टूबर में फीफा अंडर-17 विश्वकप की मेजबानी के लिए भारत पूरी तरह तैयार है। हाल ही में एआईएफ एफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि वो फीफा के साथ बातचीत कर साल 2019 में होने वाले अंडर-20 विश्वकप के भारत में आयोजन की संभावनाओं के बारे में चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


जब खेल मंत्री विजय गोयल से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा, एआईएफएफ इस संबंध नें मन बना रहा है। यदि हमें उनकी तरफ से कोई आधिकारिक प्रस्ताव मिलता है तो हम उसपर विचार करेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीआईआई स्कोकार्ड 2017 कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे गोयल ने बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप और एचएस प्रणोय के पासपोर्ट मामले में उन्होंने कहा हमने विदेश मंत्रालय से उनके पासपोर्ट के मामले को सुलझाने के लिए कहा है जिससे कि वो कनाडा और अमेरिकी ओपन में भाग ले सकेंगे। 


इंडोनेशिया ओपन से पहले एन सिक्की रेड्डी और मनु अत्री को भी ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्हें उनकी इंडोनेशिया रवानगी से ठीक एक दिन पहले हासिल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed