फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   VIDEO: 39 year old Cristiano Ronaldo scored with a bicycle kick, scored two goals, Portugal defeated Poland

VIDEO: 39 साल के रोनाल्डो ने बाइसाइकिल किक से किया स्कोर, दो गोल दागे, पुर्तगाल ने पोलैंड को 5-1 से हराया

Sat, 16 Nov 2024 01:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Nov 2024 01:53 PM IST
सार

रोनाल्डो ने इसके बाद अपने चिर परिचित अंदाज में जश्न मनाया। रोनाल्डो के अलावा राफा लियाओ, ब्रूनो फर्नांडीस और पेड्रो नेटो ने गोल दागे। पोलैंड ने एकमात्र गोल 88वें मिनट में किया। पोलैंड की इस हार से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। 

विज्ञापन
VIDEO: 39 year old Cristiano Ronaldo scored with a bicycle kick, scored two goals, Portugal defeated Poland
रोनाल्डो ने बाइसाइकिल किक से गोल किया - फोटो : Twitter

विस्तार

स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल के दम पर पुर्तगाल ने शुक्रवार को पोलैंड को 5-1 से हराकर नेशंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। रोनाल्डो ने पोर्टो में खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने (72वें मिनट) पेनल्टी किक पर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 134वां गोल किया और फिर कुछ देर बाद (87वें मिनट) ओवरहेड पास पर बाइसाइकिल किक से गोल करके पुर्तगाल की तरफ से अपने कुल गोल की संख्या 135 पर पहुंचा दी। रोनाल्डो ने इसके बाद अपने चिर परिचित अंदाज में जश्न मनाया। रोनाल्डो के अलावा राफा लियाओ, ब्रूनो फर्नांडीस और पेड्रो नेटो ने गोल दागे। पोलैंड ने एकमात्र गोल 88वें मिनट में किया। पोलैंड की इस हार से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। 
विज्ञापन

विज्ञापन

स्कॉटलैंड ने क्रोएशिया को 1-0 से हराकर नौ मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज करके टूर्नामेंट के शीर्ष स्तर पर बने रहने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखीं। इस बीच बुखारेस्ट में रोमानिया और कोसोवो के बीच मैच को इंजरी टाइम में रोक दिया गया और बाद में इसे गोल रहित ड्रॉ पर रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथापाई हुई और कोसोवो के खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए। यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूईएफए ने यह नहीं बताया कि खेल को बीच में क्यों रोक दिया गया लेकिन कथित तौर पर कोसोवो के खिलाड़ी सर्बियाई समर्थक नारे सुनकर नाराज थे।

इस फ़ुटबॉल संस्था ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, 'रोमानिया और कोसोवो के बीच यूईएफए नेशंस लीग मैच रद्द कर दिया गया है। यूईएफए उचित समय पर आगे की जानकारी देगा।' ग्रुप ए4 में पहले ही अपना पहला स्थान सुनिश्चित कर चुके स्पेन ने कोपेनहेगन में डेनमार्क को 2-1 से हराया। फ़्रांस, इटली, जर्मनी, स्पेन और पुर्तगाल क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed