{"_id":"5edfb0991d518e02cc3ba423","slug":"veteran-goalkeeper-kamaljeet-singh-joins-odisha-fc","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन सुपर लीगः अनुभवी गोलकीपर कमलजीत सिंह ओडिशा एफसी से जुड़े","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंडियन सुपर लीगः अनुभवी गोलकीपर कमलजीत सिंह ओडिशा एफसी से जुड़े
Tue, 09 Jun 2020 09:24 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
आईएसएल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें टूर्नामेंट से पहले मंगलवार को भारतीय गोलकीपर कमलजीत सिंह के साथ अनुबंध की घोषणा की। 24 साल के कमलजीत इससे पहले हैदराबाद एफसी की ओर से खेल चुके हैं।
विज्ञापन
कमलजीत कोच इगोर स्टीमाक के मार्गदर्शन में किंग्स कप, इंटरकांटिनेंटल कप और पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफायर में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। कमलजीत ने कहा कि मुझ में रुचि दिखाने के लिए मैं क्लब प्रबंधन का आभारी हूं। मैं भुवनेश्वर में खेलने को लेकर उत्साहित हूं और उम्मीद करता हूं कि मैं टीम के प्रदर्शन में योगदान दे पाऊंगा। आईएसएल में एफसी पुणे सिटी (अब हैदराबाद एफसी) की ओर से खेलने से पहले कमलजीत स्पोर्टिंग क्लब डि गोवा और मिनर्वा पंजाब एफसी का हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन