फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   var is used for 335 times during group stage in fifa world cup 2018

फीफा विश्व कप 2018: ग्रुप दौर में VAR तकनीक का हुआ 335 बार इस्तेमाल

Sun, 01 Jul 2018 03:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Jul 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
var is used for 335 times during group stage in fifa world cup 2018
वार

विश्व कप में पहली बार रेफरी की मदद के लिए इस्तेमाल हो रही वीडियो असिस्टेंट रेफरी तकनीक (वार) का इस्तेमाल ग्रुप चरण में 335 बार हुआ और उसके सही निर्णयों का प्रतिशत 99.3 रहा। वैश्विक फुटबॉल संस्था (फीफा) ने कहा है कि ग्रुप चरण में हुए 122 गोलों की वार तकनीक के जरिए समीक्षा की गई इसके अलावा मैदान पर हुई अन्य घटनाओं को भी लेकर भी तकनीक का उपयोग हुआ। 

विज्ञापन


फीफा रेफरी कमेटी के चेयरमैन पिएरलुगई कोलिना ने कहा कि ग्रुप दौर में हुए 48 मैचों में प्रति मैच औसतन सात घटनाओं का आकलन किया गया। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के जरिए 14 निर्णय बदले गए। रेफरी 14 बार मैदान के नजदीक रखे मानिटर के पास समीक्षा के लिए गए। 
विज्ञापन


तीन निर्णय सीधे वार तकनीक से लिए गए। ये तीनों ऑफ साइड के मामले थे। वीडियो अधिकारियों ने जितने भी निर्णय की समीक्षा की उनमें से 95 प्रतिशत रेफरी के निर्णय सही पाए गए थे जो उन्होंने बिना तकनीक की मदद से लिए थे। तकनीक की मदद शामिल किए जाने से यह प्रतिशत 99.3 हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-वार तकनीक की समीक्षा के लिए औसतन समय 80 सेकंड लगता है। पिच पर रिव्यू के दौरान जरूर समय थोड़ा अतिरिक्त हो जाता है। 

-कई मामलों में तो 80 सेकंड से भी कम में निर्णय हो जाता है लेकिन शत-प्रतिशत सही पाने के लिए पांच से दस सेकंड ज्यादा लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed