{"_id":"5ca65034bdec22144c19369f","slug":"valencia-beat-real-madrid-by-2-1-in-la-liga","type":"story","status":"publish","title_hn":"ला लीगाः जिदान की रियल को मिली मात, वेलेंसिया ने 2-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ला लीगाः जिदान की रियल को मिली मात, वेलेंसिया ने 2-1 से हराया
Fri, 05 Apr 2019 12:13 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
रियल मैड्रिड बनाम वेलेंसिया
कोच जिनेदिन जिदान का गेरेथ बेल को बाहर रखने का फैसला सही साबित नहीं हुआ। नतीजा रियल मैड्रिड को वेलेंसिया के हाथों ली लीगा में 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह रियल की जिदान के कोच बनने के बाद पहली और सत्र की नौवीं हार है।
विज्ञापन
पिछली बार दस महीने पहले लिवरपूल के खिलाफ चैंपियंस लीग फाइनल में जिदान ने बेल को बाहर रखा था। उस समय वेल्स के इस फुटबॉलर ने स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरकर शानदार प्रदर्शन किया लेकिन इस मैच में इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन
वेलेंसिया की ओर से गोचालो गुइडेस (35वें मिनट) और इजेकील गेरे (83वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। रियल के लिए एकमात्र गोल खेल के इंजुरी टाइम में करीम बेंजेमा (90+3) ने किया। इस हार के बावजूद रियल की टीम 57 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कायम है। बार्सिलोना (70) पहले और एटलेटिको मैड्रिड (62) दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
इंपोली ने नपोली को चौंकाया
नपोली को सिरी ए में इंपोली के हाथों 1-2 से सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ नपोली की खिताब की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। नपोली (63) और शीर्ष पर चल रहे गत चैंपियन जुवेंटस (81) के बीच 18 अंकों का फासला हो गया है। वहीं जुवेंटस लगातार आठवें खिताब के और करीब पहुंच गया है। इंपोली के लिए डिएगो फरिस (28वें मिनट) और जियोवानी डि लोरेंजो (52वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। नपोली के लिए एकमात्र गोल पिओटर जिलिंस्की 44वें मिनट में किया।
नैनटेस को हराकर पीएसजी फाइनल में
पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही नैनटेस को 3-0 से मात देकर फ्रेंच कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब रिकॉर्ड 12 बार और लगातार पांच बार के चैंपियन पीएसजी का खिताब के लिए सामना 27 अप्रैल को रेनेस से होगा। पीएसजी के लिए मार्को वेरात्ती (29वें मिनट), कलिइयान म्बापे (85वें मिनट) और अल्वेस डि सिल्वा (90+2) ने एक-एक गोल किया।