यात्रा के बाद खिलाड़ियों के पृथकवास नियम से छूट चाहता है यूएफा
यूरोप में दो हफ्तों के अंदर राष्ट्रीय टीमों के मैच शुरू हो जाएंगे। लेकिन उससे पहले यूएफा ने बुधवार को अपने सदस्य महासंघों से अनुरोध किया कि वे अपनी सरकार से फुटबॉल खिलाड़ियों को यात्रा के बाद पृथकवास में छूट देने के बारे में पूछें। सभी 55 यूरोपीय राष्ट्रीय टीमें तीन से आठ सितंबर तक नेशन्स लीग क्वालीफाइंग के लिए महाद्वीप में यात्रा करना शुरू कर देंगी।
यूरोपीय फुटबॉल संस्था यूएफा ने कहा, ‘विदेशी क्लबों से आ रहे खिलाड़ियों को अपने देश में लौटने के बाद पृथकवास नियमों के अंतर्गत रहने का जोखिम हो सकता है।’
कुछ दिनों के बाद दर्जन भर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रीमियर लीग और स्पेनिश लीग में खेलना होगा। यूएफा ने 55 सदस्य देशों के फुटबॉल अधिकारियों के साथ कांफ्रेंस कॉल के बाद कहा, ‘संघों को अपनी सरकार से बात करके खिलाड़ियों आर टीम सदस्यों के लिए छूट मांगने को कहा गया है।’
स्विस आपराधिक मामले में इनफैनटिनो पाक साफ
फीफा की आचरण समिति ने बुधवार को कहा कि विश्व फुटबॉल संस्था के अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो स्विट्जरलैंड में आपराधिक जांच चलने के बावजूद अपने पद पर जारी रह सकते हैं। इनफैनटिनो के आचरण को लेकर शुरूआती जांच बंद हो गई है।
फीफा द्वारा जारी बयान के अनुसार मुख्य आचरण अधिकारी मारिया क्लाडिया रोजास ने पाया कि फीफा आचार संहिता के कथित उल्लंघन के संबंध में मामला दर्ज करने के लिए सबूतों की कमी है। रोजास ने कहा कि इसके लिए एक भी अस्थायी निलंबन की जरूरत नहीं है