फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Uefa Champions League Manchester City ousts 14 Time winner Real Madrid to play final with Inter Milan

Champions League: मैनचेस्टर सिटी ने 14 बार की विजेता रियल मैड्रिड को किया बाहर, फाइनल में इंटर से होगा मुकाबला

Thu, 18 May 2023 02:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: रोहित राज Updated Thu, 18 May 2023 02:51 PM IST
सार

फाइनल में सिटी का मुकाबला इटली के क्लब इंटर मिलान से होगा। इंटर मिलान ने सेमीफाइनल में अपने ही देश के एसी मिलान को हराया था। सिटी और इंटर के बीच खिताबी मुकाबला 10 जून को खेला जाएगा।

विज्ञापन
Uefa Champions League Manchester City ousts 14 Time winner Real Madrid to play final with Inter Milan
गोल करने के बाद जश्न मनाते बर्नाडो सिल्वा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर सिटी ने यूईएफए चैंपियंस लीग (UEFA Champions League) के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। मैनचेस्टर सिटी ने सेमीफाइनल में स्पेन के क्लब रियल मैड्रिड को हराया। सिटी ने सेमीफाइनल के दूसरे लेग में 4-0 से हराया। इससे पहले दोनों टीमों के बीच पहले लेग का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा था। इस तरह सिटी ने सेमीफाइनल को कुल 5-1 के अंतर से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


फाइनल में सिटी का मुकाबला इटली के क्लब इंटर मिलान से होगा। इंटर मिलान ने सेमीफाइनल में अपने ही देश के एसी मिलान को हराया था। सिटी और इंटर के बीच खिताबी मुकाबला 10 जून को खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली आमने-सामने होंगी। 2005 (लिवरपूल बनाम एसी मिलान) के फाइनल के बाद यह पहला अवसर होगा जब दो टीमें पहली बार सीधे फाइनल में ही खेलेंगी।
विज्ञापन


पहले हाफ में सिटी का धमाकेदार प्रदर्शन
रियल मैड्रिड के खिलाफ मैच की बात करें तो पहले हाफ में कोच पेप गॉर्डियोला की मैनचेस्टर सिटी ने शानदार खेल दिखाया। पहले हाफ में तो रियल को सिटी ने पूरी तरह मैच से बाहर रखा। रियल के खिलाड़ियों को समझ ही नहीं आ रहा था कि वे क्या करें। सिटी के लिए बर्नाडो सिल्वा ने 23वें और 37वें मिनट में गोल कर टीम को हाफटाइम तक 2-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ में भी सिटी ने दागे दो गोल
76वें मिनट मैनुअल अकांजी ने गोल कर सिटी को 30 की बढ़त दिला दी। ऐसा लग रहा था कि सिटी के खिलाफ थक गए हैं। ऐसे में कोच पेप गॉर्डियोला ने कुछ खिलाड़ियों को बदला। उन्होंने फिल फोडेन, रियाद महरेज और जूलियन अल्वारेज को उतारा। अल्वारेज ने मैच समाप्त होने से ठीक पहले इंजरी टाइम (90+1वें मिनट) में गोल कर दिया। सिटी ने इस तरह 4-0 से मैच को अपने नाम कर लिया।

सिल्वा ने की लियोनल मेसी के रिकॉर्ड की बराबरी
मैनचेस्टर सिटी के लिए दो या उससे अधिक गोल करने वाले बर्नाडो सिल्वा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। सिल्वा चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में दो गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और पोलैंड के रॉबर्ट लेवानडॉस्की की बराबरी कर ली। मेसी ने 2011 और लेवानडॉस्की ने 2013 में ऐसा किया।


गॉर्डियोला और एंजोलोटी ने हासिल की खास उपलब्धि
मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गॉर्डियोला और रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंजोलोटी ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। वह चैंपियंस लीग में 100 मैच जीतने वाले तीसरे कोच बन गए। उनसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड कार्लो एंजोलोटी (107) और एलेक्स फर्ग्यूसन (102) के नाम दर्ज है। दूसरी ओर, एंजोलोटी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा मैचों में कोचिंग देने वाले शख्स बन गए। एंजोलोटी का बतौर कोच यह 191वां चैंपियंस लीग मैच था। उन्होंने इस मामले में एलेक्स फर्ग्यूसन (190) को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed