फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   uefa champions league, Juventus beat Barcelona 3 0

चैंंपियंस लीग: मेसी की टीम 0-3 से हारी, रोनाल्डो ने पैनल्टी से दागे दो गोल

Wed, 09 Dec 2020 04:49 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 09 Dec 2020 04:49 AM IST
विज्ञापन
uefa champions league, Juventus beat Barcelona 3 0
रोनाल्डो - फोटो : Twitter

युवेंटस ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल के दम पर बार्सिलोना को 3-0 से हरा दिया। रोनाल्डो के प्रदर्शन के दम पर युवेंटस ने ग्रुप जी में शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है। इस बार मेसी ने बर्सिलोना को निराश किया। खास बात ये रही कि रोनाल्डो चैंपियंस लीड में बार्सिलोना के खिलाफ एक ही मैच में पैनल्टी से दो गोल दागने वाले पहले खिलाड़ बन गए। 

विज्ञापन


कई बार गोल करने के नजदीक पहुंचे लेकिन मेसी को गोलकीपर गियानलुइगी बफन ने रोक दिया। वहीं रोनाल्डो ने मंगलवार को स्टेडियम में अपनी लंबे समय के बाद वापसी की क्योंकि उन्होंने 2018 में रियल मैड्रिड छोड़ने के बाद पहली बार बार्सिलोना का सामना किया। उन्होंने दो महत्वपूर्ण गोल किए।  
विज्ञापन


पिछली बार 29 अक्टूबर को बार्सिलोना ने युवेंटस को 2-0 से शिकस्त दी थी। इस मैच में मेसी ने पेनाल्टी से एक गोल दागा था। हालांकि, कोरोना पॉजिटिव होने के कारण रोनाल्डो यह मैच नहीं खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार्सिलोना हमेशा युवेंटस पर भारी रही
लीग में दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए थे। इसमें बार्सिलोना ने 4 बार युवेंट्स को शिकस्त दी, जबकि 2 बार उसे हार का सामना करना पड़ा था। दोनों के बीच 4 मुकाबले ड्रॉ रहे थे। बार्सिलोना ने युवेंटस के मुकाबले गोल भी ज्यादा दागे। दोनों के बीच मैच में अब तक 20 गोल हुए, जिसमें बार्सिलोना ने 12 और युवेंटस ने 8 गोल किए थे।


बार्सिलोना ने 5 बार चैंपियंस लीग खिताब जीता
UEFA चैम्पियंस लीग में बार्सिलोना ने 5 बार खिताब जीता। टीम 1992, 2006, 2009, 2011 और 2015 में चैंपियन रही है। वहीं, युवेंट्स ने दो बार 1985 और 1996 में खिताब अपने नाम किया था। सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड रियाल मैड्रिड के नाम है। टीम 13 बार चैंपियन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed