{"_id":"5f2cc0c08ebc3e62254e1d10","slug":"uefa-champions-league-2020-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"UEFA: दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग आज से शुरू, एक मैच में 30 गेंदों का होगा इस्तेमाल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
UEFA: दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग आज से शुरू, एक मैच में 30 गेंदों का होगा इस्तेमाल
Fri, 07 Aug 2020 08:19 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 07 Aug 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
UEFA
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट यूईएफए चैंपियंस लीग की एक बार फिर से मैदान पर वापसी हो रही है। कोरोना वायरस के चलते स्थगित सत्र 148 दिन के बाद शुक्रवार (आज) से शुरू हो रहा है। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए कई तरह की सावधानियों के साथ इसकी शुरुआत फिर से हो रही है।
विज्ञापन
मुकाबले दर्शकों की गैरमौजूदगी में खेले जाएंगे। मैदान पर थूकना मना है, अगर ऐसा करते हुए खिलाड़ी पकड़े जाते हैं तो उन्हें यलो कार्ड मिलेगा। संक्रमण के खतरे को देखते हुए मैच में 30 फुटबॉल इस्तेमाल की जाएंगी। चैंपियंस लीग लीग में 12 मार्च को दो मुकाबले खेले गए थे। कोरोना के चलते पहली बार लीग में क्वार्टर और सेमीफाइनल एक ही लेग में होंगे।
विज्ञापन