फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   UCL Inter Milan in Champions League final after 13 years beats AC Milan in semifinals

UCL: इंटर मिलान 13 साल बाद चैंपियंस लीग के फाइनल में, एसी मिलान को एक ही स्टेडियम में दो बार हराया

Wed, 17 May 2023 12:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलान Published by: रोहित राज Updated Wed, 17 May 2023 12:06 PM IST
सार

इंटर ने एसी मिलान को सेमीफाइनल के दूसरे लेग में 1-0 से हराया। इससे पहले उसने पहला लेग 2-0 से अपने नाम किया था। इस तरह इंटर ने सेमीफाइनल को कुल 3-0 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन
UCL Inter Milan in Champions League final after 13 years beats AC Milan in semifinals
गोल करने के बाद इंटर मिलान के कप्तान लोटारो मार्टिनेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटली के फुटबॉल क्लब इंटर मिलान ने यूईएफए चैंपियंस लीग (UEFA Champions League) के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। उसने मंगलवार (16 मई) देर रात अपने ही देश के क्लब और चिर-प्रतिद्वंद्वी एसी मिलान को हराया। दोनों टीमों का होमग्रांड मिलान स्थित सैन सिरो स्टेडियम है। इसी मैदान पर दोनों क्लब अपने-अपने घरेलू मैच खेलते हैं। इंटर ने एसी मिलान को सेमीफाइनल के दूसरे लेग में 1-0 से हराया। इससे पहले उसने पहला लेग 2-0 से अपने नाम किया था। इस तरह इंटर ने सेमीफाइनल को कुल 3-0 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


इंटर मिलान के दूसरे लेग में इकलौता गोल कप्तान लोटारो मार्टिनेज ने किया। मार्टिनेज ने इसी सीजन में अर्जेंटीना की टीम के साथ विश्व कप जीता है। वह एक सीजन में विश्व कप और चैंपियंस लीग जीतने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। फाइनल में इंटर मिलान का मुकाबला 10 जून को इंस्तानबुल में रियल मैड्रिड या मैनचेस्टर सिटी से हो सकता है। सिटी और मैड्रिड के बीच सेमीफाइनल का दूसरा लोग बुधवार (17 मई) को खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले लेग में 1-1 की बराबरी पर थीं।
विज्ञापन


इंटर छठी बार फाइनल में
इंटर मिलान की टीम अब तक तीन बार चैंपियंस लीग जीती है। उसने 1964, 1965 और 2010 में खिताब अपने नाम किया था। वहीं,     1967 और 1972 टीम उपविजेता रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियंस लीग फाइनल में इटली की टीमों का प्रदर्शन
  • इटली की तीन टीमों ने अब तक चैंपियंस लीग का खिताब जीता है। 
  • इंटर से सेमीफाइनल हारने वाली एसी मिलान की टीम सात बार चैंपियन बनी है। वह पिछली बार 2007 खिताब जीती थी। उसके बाद फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। वह कुल 11 बार खिताबी मुकाबले में उतरी है। एसी मिलान 1963, 1969, 1989, 1990, 1994, 2003 और 2007 में जीती। वहीं, 1958, 1993, 1995 और 2005 में उसे हार मिली।
  • युवेंटस की टीम अब तक नौ बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 1985 और 1996 में उसने खिताब पर कब्जा किया। 1973, 1983, 1997, 1998, 2003, 2015 और 2017 उसे फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
  • फियोरेंटिना 1957, रोमा 1984 और सैम्पडोरिया की टीमें 1992 में फाइनल खेलीं। तीनों को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed