फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Tough competition for champions league among english premier league teams

चैंपियंस लीग में जगह बनाने के लिए टीमों के बीच कड़ी जंग

Sat, 04 Jul 2020 12:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 04 Jul 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Tough competition for champions league among english premier league teams
Champions League - फोटो : social Media

लीस्टर सिटी और चेल्सी के उतार-चढ़ाव वाले प्रदर्शन के अलावा मैनचेस्टर सिटी और वॉल्व्स के लगातार अच्छे खेल से इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 17 जून को फिर से शुरू होने के बाद चैंपियंस लीग में जगह बनाने को लेकर जंग कड़ी हो गई है। अंतिम दो या तीन स्थानों के लिए इन टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


आलम यह है कि तीसरे स्थान पर काबिज लीस्टर और छठे स्थान के वॉल्व्स के बीच केवल तीन अंक का अंतर है और अब केवल छह दौर के मैच बचे हुए हैं। लीस्टर के 55, चेल्सी के 54 तथा मैनचेस्टर यूनाइटेड और वॉल्वस के समान 52 अंक हैं।
विज्ञापन


ऐसे में लीस्टर बनाम मैनचेस्टर यूनाइटेड तथा चेल्सी बनाम वॉल्व्स मैच अहम बन गए हैं। प्रीमियर लीग का सत्र 26 जुलाई को समाप्त होगा और तब यह भी पता चल जाएगा कि पांचवें स्थान की टीम चैंपियंस लीग में जगह बना पाएगी या नहीं क्योंकि दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर सिटी पर यूरोपीय लीग में खेलने पर दो साल का प्रतिबंध लगा है, लेकिन उसने इस फैसले के खिलाफ खेल पंचाट में अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed