{"_id":"5f1943d642e8fa12752e35a1","slug":"three-teams-in-race-for-two-places-in-the-champions-league-on-the-final-day-of-the-premier-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीमियर लीग के अंतिम दिन चैंपियंस लीग के दो स्थानों के लिए तीन टीमें रेस में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
प्रीमियर लीग के अंतिम दिन चैंपियंस लीग के दो स्थानों के लिए तीन टीमें रेस में
Thu, 23 Jul 2020 01:31 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Football
- फोटो : पेक्सेल्स
चेल्सी को लीवरपूल के खिलाफ प्रीमियर लीग मैच में 3-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा, जिससे चैंपियंस लीग में जगह बनाने की दौड़ दिलचस्प हो गई है। रविवार को अंतिम दौर के मुकाबलों के दौरान यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता के लिए चार में से दो स्थान दांव पर लगे होंगे। चेल्सी की टीम अगर यूरोपा लीग के लिए क्वालीफाई करने की कोशिशों में जुटी वोल्वरहैम्पटन के खिलाफ ड्रॉ भी खेलती है तो शीर्ष चार में जगह पक्की करके चैंपियंस लीग में जगह बना लेगी।
विज्ञापन
चैंपियंस लीग के लिए दावेदारी पेश कर रही टीमें मैनचेस्टर यूनाईटेड और लीसेस्टर भी आमने सामने होंगी। सितंबर के बाद पहली बार यूनाईटेड की टीम ने शीर्ष चार में वापसी की है जबकि लीसेस्टर की टीम बाहर हो गई है। बुधवार को वेस्टहैम के खिलाफ यूनाईटेड के 1-1 से ड्रॉ के बाद अंक तालिका में यह फेरबदल हुआ। प्रीमियर लीग चैंपियन लीवरपूल और दूसरे स्थान पर चल रही मैनचेस्टर सिटी की टीम पहले ही चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
विज्ञापन