फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   The impact of Covid-19, no player will get the prestigious Ballon de Or Award this year

कोविड-19 का असर, इस साल किसी भी खिलाड़ी को नहीं मिलेगा प्रतिष्ठित बैलोन डिओर अवार्ड

Mon, 20 Jul 2020 06:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 20 Jul 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
The impact of Covid-19, no player will get the prestigious Ballon de Or Award this year
Ballon d'Or Trophy - फोटो : social Media

फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका द्वारा हर साल दिया जाने वाला प्रतिष्ठित बैलोन डिओर खिताब इस साल किसी भी खिलाड़ी को नहीं दिया जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से बंद पड़े फुटबॉल टूर्नामेंटों की वजह से यह फैसला लिया गया है। 1956 में इस पुरस्कार के शुरू होने के बाद यह पहला मौका होगा जब किसी भी खिलाड़ी को यह खिताब नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि फुटबॉल के इस प्रतिष्ठित बैलोन डिओर खिताब को सबसे पहले 1956 में स्टेनली मैथ्यूज़ ने जीता था। लियोनेल मेसी ने इसे रिकॉर्ड छह बार जीता है, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी इस खिताब पर पांच बार कब्ज़ा किया है।
विज्ञापन


यह पुरस्कार फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका बैलोन डिओर द्वारा हरसाल दिए जाते हैं। पत्रिका ने 2018 में महिला पुरस्कार भी देने शुरू किए लेकिन इस बार यह पुरस्कार भी नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस फुटबॉल के संपादक पास्कल फेरे ने बताया, ‘यह इतना अजीब साल है कि हम इसे सामान्य साल नहीं मान सकते। हमने इसके बारे मे कम से कम दो महीने पहले बात शुरू कर दी थी।’ उन्होंने कहा, ‘हमने यह फैसला हल्के में नहीं लिया लेकिन हमें इसे स्वीकार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed