फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Thailand released Refugee footballer Hakeem Al Arabi

थाईलैंड ने शरणार्थी फुटबॉलर हाकीम अल-अरेबी को किया रिहा

Wed, 13 Feb 2019 07:44 AM IST
Gaurav Pandey स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 13 Feb 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
Thailand released Refugee footballer Hakeem Al Arabi
हाकीम अल-अरेबी
शरणार्थी फुटबॉलर हाकीम अल-अरेबी करीब दो महीने तक थाईलैंड में हिरासत में रहने के बाद मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए। बहरीन की राष्ट्रीय युवा टीम के सदस्य रहे अल-अरेबी पिछले साल 27 नबंबर को हनीमून के लिए थाईलैंड पहुंचे थे, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में शरणार्थी का दर्जा हासिल करने वाले इस खिलाड़ी को प्रत्यर्पित करने की बहरीन की मांग को थाईलैंड ने ठुकरा दिया था। अल-अरेबी ने पहुंचने के बाद कहा, ‘मैं ऑस्ट्रेलिया को शुक्रिया करना चाहता हूं। यह मेरा देश है। मेरे पास यहां की नागरिकता नहीं है लेकिन यह मेरा देश है और मैं ऑस्ट्रेलिया से प्यार करता हूं।’
विज्ञापन

तोड़-फोड़ के मामले में सुनाई थी दस साल कैद की सजा

बहरीन में अल-अरेबी को एक पुलिस थाने में तोड़-फोड़ करने के मामले में दस साल कैद की सजा सुनाई गई थी। लेकिन इस खिलाड़ी ने दमन का आरोप लगाते हुए देश छोड़ दिया था। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन ने थाईलैंड से कहा कि वे हिरासत में लिए गए अल-अरेबी के बहरीन प्रत्यर्पण को रोके और उसे रिहा करे। 

अल-अरेबी को बहरीन में एक पुलिस स्टेशन में उपद्रव मचाने के आरोप में दोषी ठहराया गया था, लेकिन उनका कहना था कि वह कथित अपराध के समय एक मैच के लिए देश से बाहर थे। खिलाड़ी ने कहा था कि बहरीन के शासक परिवार के सदस्य और एएफसी के अध्यक्ष शेख सलमान बिन अब्राहिम अल खलीफा की आलोचना पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed