फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   team indias captain virat kohli wishes indian fifa u-17 team

FIFA U-17 वर्ल्ड कपः कप्तान विराट कोहली ने दी भारतीय टीम को शुभकामनाएं

Tue, 03 Oct 2017 12:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 03 Oct 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
team indias captain virat kohli wishes indian fifa u-17 team
विराट कोहली - फोटो : YouTube

फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का आगाज 6 अक्टूबर को होगा। फुटबॉल के इतिहास में भारत पहली बार फीफा अंडर-17 की मेजबानी कर रहा है। इस मैच में भारत अमेरिका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेलेगा।

विज्ञापन


वर्ल्ड कप शुरु होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने युवा खिलाड़ियों को इस वर्ल्ड कप में अच्छा खेलने के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, 'गुड लक लड़कों, हमें गौरवान्वित करो'।
विज्ञापन

 


पढ़ेंः- कब-कहां खेले जाएंगे फीफा अंडर-17 विश्व कप के मुकाबले, जानिए पूरा शेड्यूल

बता दें कि अंडर 17 वर्ल्ड कप मुकाबला 6 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में 24 टीमों को 06 ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें भारतीय टीम को ग्रुप ए में अमेरिका, घाना और कोलंबिया के साथ रखा गया है।

पहले दिन होगा इन टीमों के बीच मुकाबला

6 अक्टूबर

कोलंबिया बनाम घाना - शाम 5 बजे से,नई दिल्ली
भारत बनाम अमेरिका- शाम 8 बजे से,नई दिल्ली
न्यूजीलैंड बनाम तुर्की- शाम 5 बजे से, नवी मुंबई
पराग्वे बनाम माली- शाम 8 बजे से, नवी मुंबई

भारतीय टीम ने नेहरू स्टेडियम में किया अभ्यास

team indias captain virat kohli wishes indian fifa u-17 team
India U-17 team - फोटो : toi

भारतीय अंडर-17 की टीम ने भी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की ट्रेनिंग पिच पर अपने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों को स्टेडियम के बराबर की पिच पर फ्लडलाइट में अभ्यास करने का मौका मिला।

गौरतलब है कि दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम भारत के 6, 9 और 12 अक्तूबर को तीन मैचों की मेजबानी करेगा। वहीं, भारतीय टीम ने करीब दो घंटे तक मुख्य कोच लुई नोर्टन डि माटोस के मार्गदर्शन में अभ्यास किया। इससे पहले खिलाड़ी गुड़गांव में हेरिटेज स्कूल मैदान पर ट्रेनिंग कर रहे थे।

बता दें कि विराट कोहली बहुत बड़े फुटबॉल के फैन हैं और वो इस खेल के लिए काफी एक्टिव भी है। भारतीय टीम के कप्तान इंडियन सुपर लीग की टीम एफसी गोवा के वो को ऑनर भी हैं और वो इसके अलावा प्रीमियल फुटसल लीग के ब्रैंड एंबैसडर भी रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed