शाकरी के दम पर स्विट्जरलैंड नॉकआउट दौर में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-ई के एक मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने होंडुरास को 3-0 से हरा दिया है और इस जीत शानदार जीत के साथ स्विस टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी चुनौती पेश करेगी।
दूसरी ओर, होंडुरास के लिए यह टूर्नामेंट बेहद खराब रहा और उसे अपनी तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा।
स्टिजरलैंड के इस मैच में टीम के खिलाड़ी सेरडन शाकरी ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। 3-0 के अंतर से विजयी बनी स्विटजलैंड टीम लिए शाकरी ने ही तीनों गोल किए।
शाकरी का पहला गोल 6ठे मिनट में आया
मैच में शुरुआत जबरदस्त अंदाज में हुई और स्विट्जरलैंड के स्ट्राइकर शाकरी ने छठे मिनट में ही गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।
इसके बाद शाकरी ने 31वें मिनट में जोसिफ के पास की मदद से होंडुरास के गोलकीपर नाइल वाल्डेयर्स को छकाते हुए फुटबॉल को गोलपोस्ट के अंदर डाल दिया। पहले हाफ तक स्विस टीम की बढ़त 2-0 हो गई थी।
पिछले मैच में फ्रांस के हाथों 5-2 से मैच हारने के बाद स्विस टीम ने इस मैच में जोरदार वापसी की और दमदार खेल दिखाया।
शाकरी ने दूसरे हाफ में पूरा किया हैट्रिक
स्विट्जरलैंड और होंडुरास के बीच मुकाबले में सेरडन शाकरी पूरी तरह से छाए रहे। पहले हाफ में दनादन 2 गोल दागने के बाद दूसरे हाफ में एक और गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की।
ग्रुप-ई के इस मैच के 71वें मिनट में शाकरी ने तीसरा गोल दागते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की।
इस जीत के साथ ही स्विट्जरलैंड 6 अंक लेकर अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा। इस ग्रुप में 1998 का चैंपियन फ्रांस शीर्ष पर रहा, जिसने 3 में से 2 मैच जीते। जबकि इक्वाडोर के साथ मुकाबला गोलरहित बराबरी पर खत्म हुआ था।