फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Super League officially suspended after most clubs withdraw following criticism

सुपरलीग पर किक: इंग्लैंड और इटली के 10 क्लब हटे, गठन से पहले ध्वस्त प्रस्तावित लीग

Thu, 22 Apr 2021 10:47 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 22 Apr 2021 10:47 AM IST
सार

  • इंग्लैंड, स्पेन और इटली के 12 शीर्ष क्लब प्रस्तावित लीग से जुड़े थे
  • समर्थकों के विरोध का भी था दबाव, क्लबों में हो गया था मतभेद

विज्ञापन
Super League officially suspended after most clubs withdraw following criticism
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

यूरोपीय फुटबॉल में हड़कंप मचाने के बाद प्रस्तावित सुपरलीग एक भी किक लगे बगैर ध्वस्त हो गई है। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के छह क्लबों आर्सेनल, चेल्सी लिवरपूल, मैनचेस्टर सिटी, मैनचेस्टर यूनाइटेड और टॉटेनहम हॉटस्पर ने लीग से हटने की घोेषणा कर दी है। उसके बाद इटली के क्लबों एटलेटिको मैड्रिड, इंटर मिलान, एसी मिलान और युवेंटस ने भी कदम पीछे हटा लिया है।

विज्ञापन


अब अधिकृत रूप से केवल स्पेन के रियल मैड्रिड और बार्सिलोना ही लीग में शेष बचे हैं। सुपरलीग के नए अध्यक्ष रियल मैड्रिड क्लब के प्रमुख फ्लोरेंटिनो पेरेज हैं। यूएफा ने भी धमकी दी थी कि वह सुपर लीग में शामिल खिलाड़ियों को अगले साल होने वाली यूरोपियन चैंपियनशिप और विश्व कप में खेलने से प्रतिबंधित कर देगा। इटली के क्लबों में एटलेटिको और इंटर मिलान की घोषणा के बाद एसी मिलान ने भी लीग छोड़ने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


समर्थकों और सरकार का भी दबाव
इंग्लिश क्लबों पर समर्थकों के विरोध का बड़ा दबाव पड़ रहा था। साथ ही ब्रिटिश सरकार ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी दे दी थी। सरकार ने इस लीग के गठन के खिलाफ कानून बनाने की भी चेतावनी दी थी। एक दिन पहले यूएएफा के अध्यक्ष एलेक्जेंडर कैफेरिन ने इन सभी क्लबों से चैंपियंस लीग का हिस्सा बने रहने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि अपनी गलती मानना अच्छी बात है कि उन्होंने गलती तो की थी। वे फिर से हमारे साथ हैं। हम फिर से एकता पर जोर देंगे और साथ-साथ आगे बढ़ेंगे और खेल का लुत्फ उठाएंगे जैसे पहले उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लबों में हो गया था मतभेद
इंग्लैंड, स्पेन और इटली के कुल 12 शीर्ष यूरोपीय टीमों ने सोमवार को घोषणा की कि वे अपनी लीग बनना चाहते हैं। सबसे पहले मैनचेस्टर सिटी ने पुष्टि की कि वो इस लीग से हट रही है। इंग्लैंड के अन्य पांच क्लबों ने भी हटने की पुष्टि की। सुपर लीग क्लबों के भीतर विभाजन भी मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला के साथ बढ़ गया जिन्होंने कहा कि सुपर लीग खेल की अखंडता और मूल्यों को नुकसान पहुंचाएगा। लिवरपूल के मैनेजर जर्गेन क्लोप ने भी अपने क्लब के मालिकों के कार्यों के बारे में चिंता व्यक्त की है। चेल्सी, जो रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच के स्वामित्व में है, ने कहा कि यह केवल पिछले सप्ताह सुपर लीग समूह में शामिल हो गया। हमारे पास अब इस मामले पर पूरी तरह से विचार करने का समय है और फैसला किया है कि इन योजनाओं में हमारी निरंतर भागीदारी क्लब, हमारे समर्थकों या व्यापक फुटबॉल समुदाय के सर्वोत्तम हित में नहीं होगी।


नए प्रारूप की योजना
इस बीच यूरोपियन सुपर लीग ने घोषणा की कि यह इस परियोजना को फिर से शुरू करने के लिए कदम उठाएगा। रिपोर्टों के अनुसार, सुपर लीग ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, हम परियोजना को फिर से किसी रूप में शुरू करने के लिए सबसे उपयुक्त कदमों पर पुनर्विचार करेंगे। स्पेन और इटली के क्लबों ने आरोप लगाया है कि इंग्लिश क्लबों को यह कदम दबाव में उठाना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed