फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Sunil Chhetri Retirement: Coach Stimac expressed said- ground may be packed for Sunil Chhetri last match

Sunil Chhetri Retirement: कोच स्टिमैक ने जताई उम्मीद, कहा- छेत्री के आखिरी मैच में खचाखच भरा रह सकता है मैदान

Fri, 24 May 2024 08:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 May 2024 08:35 PM IST
सार

कुवैत के खिलाफ इस मैच से छेत्री के 19 साल के चमकदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत होगा। इस दौरान उन्होंने 150 मैचों में 94 गोल कर भारत के शीर्ष गोल स्कोरर बने। वह अपने विदाई मैच के बाद 151 मैच से भारत के सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी होंगे।

विज्ञापन
Sunil Chhetri Retirement: Coach Stimac expressed said- ground may be packed for Sunil Chhetri last match
इगोर स्टिमैक और सुनील छेत्री - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक को उम्मीद है कि छह जून को कोलकाता का सॉल्ट लेक स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रह सकता है। उस दिन भारत को कुवैत के खिलाफ विश्व कप क्वालिफिकेशन मैच खेलना है, जो करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भी होगा। स्टिमैक को उम्मीद है कि पूरे देश से दर्शक छह जून को सॉल्ट लेक स्टेडियम में जुटेंगे।
विज्ञापन

कुवैत के खिलाफ इस मैच से छेत्री के 19 साल के चमकदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत होगा। इस दौरान उन्होंने 150 मैचों में 94 गोल कर भारत के शीर्ष गोल स्कोरर बने। वह अपने विदाई मैच के बाद 151 मैच से भारत के सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी होंगे। कुवैत के खिलाफ मैच में जीत से भारत इतिहास में पहली बार विश्व कप क्वालिफायर के तीसरे दौर में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टिमैक ने कहा- इस मैच की अहमियत को देखते हुए जिसमें हम पहली बार तीसरे दौर के लिए क्वालिफाई करने से महज एक जीत दूर होंगे और यह सुनील छेत्री का विदाई मैच भी होगा तो हम उम्मीद करते हैं कि सॉल्ट लेक स्टेडियम खचाखच भरा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि फैंस देश के हर हिस्से से कोलकाता पहुंचेंगे और हमारे खिलाड़ियों को मैच जीतने में मदद करेंगे। साथ ही सुनील छेत्री को शुक्रिया और अलविदा कहेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि यह काफी भावनात्मक पल होगा और उम्मीद करते हैं कि हम मैच खत्म होने के बाद फैंस के लिए कुछ खास करेंगे।'

टीम करीब दो हफ्तों से ट्रेनिंग कर रही है और 29 मई को कोलकाता पहुंचेगी। मुख्य कोच ने कहा- खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। यह कई बार साबित हो चुका है कि लंबा शिविर हमेशा हमारे लिए मददगार रहा है। हम खेल के विभिन्न पहलुओं पर काम कर रहे हैं जिसमें डिफेंड करना और काउंटर अटैक भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed