{"_id":"5f01d3a08ebc3e42c94d855d","slug":"sunil-chhetri-motivated-enough-to-keep-going-says-indian-football-coach-stimac","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय फुटबॉल टीम के कोच स्टिमक ने कप्तान छेत्री को बताया युवाओं के लिए प्रेरणा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
भारतीय फुटबॉल टीम के कोच स्टिमक ने कप्तान छेत्री को बताया युवाओं के लिए प्रेरणा
Sun, 05 Jul 2020 06:50 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 05 Jul 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
सुनील छेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फुटबॉल टीम के प्रमुख कोच इगोर स्टिमक को लगता है कि करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री खेलने के लिए काफी प्रेरित हैं और वह राष्ट्रीय टीम के युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिए काफी ‘अहम’ हैं। हाल में एक साक्षात्कार के दौरान 35 साल के छेत्री ने कहा था कि वह पहले से कहीं ज्यादा फिट हैं और जल्द ही खेल को अलविदा नहीं कहेंगे। इससे उन्होंने छेत्री के संन्यास को लेकर चल रही अटकलों को विराम दे दिया।
विज्ञापन
यह पूछने पर कि क्या छेत्री तीन-चार साल और खेल सकते हैं तो स्टिमक ने पीटीआई से कहा, 'वह आगे खेलने के लिये काफी प्रेरित हैं और अपने मजबूत जज्बे, पेशेवर रवैये और सकारात्मकता के कारण हमारे युवाओं के लिये काफी अहम हैं।'
विज्ञापन
क्रोएशिया में अपने घर से स्टिमक ने कहा, 'हम (कोच) अपने सभी खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने के लिए काम करते हैं और एक मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ 11 या 23 खिलाड़ियों का चयन कर अंत में न्याय करते हैं। हमें खुशी है कि हमारे पास सुनील है और जहां तक संभव हो, हम उसे खेल पर ध्यान केंद्रित करने और प्रेरित बनने रखने में मदद करेंगे।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के इंडियन सुपर लीग और आई लीग मैचों में विदेशी खिलाड़ियों की संख्या कम करके चार करने से भारतीय फुटबॉल को फायदा मिलेगा। स्टिमक ने साल के शुरू में इसकी जरूरत पर बात की थी। वर्ष 1998 विश्व में कांस्य पदक जीतने वाली क्रोएशियाई टीम का हिस्सा रहे इस 52 वर्षीय ने कहा, 'मैं इस कदम से खुश हूं। इससे जल्द ही भारतीय फुटबॉल को फायदा मिलेगा।'