{"_id":"68a09a93ba625cac0f00cfc1","slug":"sunil-chhetri-missing-in-list-of-35-probables-named-by-new-coach-jamil-for-cafa-nations-cup-2025-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CAFA Nations Cup: नेशंस कप फुटबॉल के लिए 35 संभावित भारतीय खिलाड़ी घोषित, सुनील छेत्री का नाम शामिल नहीं","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
CAFA Nations Cup: नेशंस कप फुटबॉल के लिए 35 संभावित भारतीय खिलाड़ी घोषित, सुनील छेत्री का नाम शामिल नहीं
Sat, 16 Aug 2025 08:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 16 Aug 2025 08:20 PM IST
सार
सीएएफए नेशंस कप का आयोजन ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में होना है। आश्चर्य की बात यह है कि इस सूची में करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री का नाम शामिल नहीं है।
विज्ञापन
सुनील छेत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय फुटबॉल टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच खालिद जमील ने आगामी सीएएफए नेशंस कप के लिए 35 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस टूर्नामेंट का आयोजन ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में होना है। आश्चर्य की बात यह है कि इस सूची में करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री का नाम शामिल नहीं है। ऐसी संभावना नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी के बाद खेले गए चार मैचों में उनके खराब प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम से बाहर किया गया हो।
विज्ञापन
क्या छेत्री ने ही किया खुद के नाम पर विचार नहीं करने का अनुरोध?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या छेत्री ने ही खुद के नाम पर विचार नहीं करने का अनुरोध किया था या फिर उन्हें आराम दिया गया था क्योंकि उनकी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम बेंगलुरु एफसी ने अभी तक सत्र पूर्व ट्रेनिंग शुरू नहीं की है। आईएसएल के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के कारण बेंगलुरु एफसी ने हाल में अपनी पहली टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ का वेतन रोक दिया था जिनमें छेत्री भी शामिल हैं।

जमील की संभावित खिलाड़ियों की सूची में बेंगलुरु एफसी के अन्य खिलाड़ी जैसे गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू, डिफेंडर चिंगलेनसाना सिंह, राहुल भेके, रोशन सिंह नाओरेम और मिडफील्डर सुरेश सिंह शामिल हैं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अधिकारी इस मामले पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं और उनका कहना है कि यह सवाल मुख्य कोच से पूछा जाना चाहिए।
22 खिलाड़ी शिविर में कर चुके हैं रिपोर्ट
41 साल के छेत्री ने पिछले साल जून में कुवैत के खिलाफ खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन तत्कालीन भारतीय मुख्य कोच मनोलो मार्केज के अनुरोध पर एशियाई कप क्वालिफायर के तीसरे दौर में टीम की मदद करने के लिए इस साल मार्च में मालदीव के खिलाफ मैच में राष्ट्रीय टीम में वापसी की। छेत्री ने तब से चार मैच खेले हैं और मालदीव पर टीम की 3-0 की जीत में एक बार गोल किया है। खिलाड़ी शनिवार से बेंगलुरु में ट्रेनिंग शुरू करेंगे और अब तक 22 खिलाड़ी शिविर में रिपोर्ट कर चुके हैं। 13 अन्य खिलाड़ियों के अपने क्लबों के साथ डूरंड कप के अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद शिविर में शामिल होने की उम्मीद है।