{"_id":"e9fbf3acb372f31297ac1bf907cb2d28","slug":"sunil-chettri-s-goal-save-football-match-to-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील छेत्री के गोल ने बचाई भारतीय टीम की लाज","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सुनील छेत्री के गोल ने बचाई भारतीय टीम की लाज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 06 Mar 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
कप्तान सुनील छेत्री के एक बार फिर इंजरी समय में किए गए गोल की बदौलत भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैत्री मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
मडगांव के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम निर्धारित 90 मिनट की समाप्ति तक 1-2 से पिछड़ी हुई थी लेकिन छेत्री ने इंजरी समय के दूसरे मिनट में डेंजिल फ्रांको के क्रॉस पर भारत को बराबरी और राहत दिलाने वाला गोल दाग दिया।
विज्ञापन
काठमांडू में सितंबर में सैफ चैंपियनशिप में छेत्री ने इंजरी समय में भारत के लिए 1-1 की बराबरी का गोल दागा था।
भारतीय कप्तान ने 14वें मिनट में गोल दाग टीम को बढ़त दिलाई। साथ ही उनके अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या 44 हो गई। बांग्लादेश ने दूसरे हाफ में 51वें मिथुन चौधरी और हेमंत बिस्वास के गोल की बदौलत शानदार वापसी की। लेकिन आखिरी मिनट में छेत्री ने गोल दाग मुकाबले को ड्रॉ करा दिया।
विज्ञापन