{"_id":"5d25009d8ebc3e6d023944c0","slug":"sunil-chetri-named-aiff-player-of-year-for-sixth-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील छेत्री रिकॉर्ड छठी बार साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सुनील छेत्री रिकॉर्ड छठी बार साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए
Wed, 10 Jul 2019 02:31 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 10 Jul 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
sunil chhetri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील छेत्री को भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रिकॉर्ड छठी बार वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। आशालता देवी को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। डंगमेई ग्रेस को वर्ष की उभरती हुईं महिला खिलाड़ी चुना गया। जम्मू एंड कश्मीर को बेस्ट ग्रासरूट डेवलपमेंट प्रोग्राम अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
पिछले दो तीन वर्षों से शानदार खेल खेल रहे 34 वर्षीय छेत्री इससे पहले 2007, 2011, 2013, 2014 और 2017 में यह पुरस्कार जीत चुके हैं। वह इंडियन सुपर लीग में बंगलूरू एफसी की ओर से खेलते हैं। छेत्री मौजूदा सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
उनके नाम 109 मैचों में 70 गोल हैं। यही नहीं वह भारत की ओर से सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया (107 मैच) हैं। गोल के मामले में छेत्री से आगे सिर्फ पुर्तगाल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो (149) ही हैं। अर्जेंटीनी स्टार लियोनल मेसी (68) तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन