{"_id":"5fc5c23c8ebc3e9beb595233","slug":"stephanie-frappart-will-be-the-first-female-official-to-become-referee-in-mens-champions-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस की फ्रापर्ट पुरुषों के चैंपियंस लीग में रेफरी बनने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फ्रांस की फ्रापर्ट पुरुषों के चैंपियंस लीग में रेफरी बनने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी
Tue, 01 Dec 2020 09:40 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 01 Dec 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
स्टेफनी फ्रापर्ट
- फोटो : twitter
फ्रांस की स्टेफनी फ्रापर्ट पुरुषों की चैंपियंस लीग के मैच में रेफरी बनने वाली पहली महिला अधिकारी बनेंगी। वे बुधवार को जुवेंटस और डायनामो कीव के मैच में ये उपलब्धि हासिल करेंगी।
विज्ञापन
36 वर्षीय फ्रापर्ट पिछले साल, एक प्रमुख यूईएफए प्रतियोगिता मैच में भाग लेने वाली पहली महिला रेफरी बनी थीं। उन्होंने तब इस्तांबुल में सुपर कप में लिवरपूल और चेल्सी के मैच में ये जिम्मेदारी संभाली थी। वे 2019 महिला विश्व कप के फाइनल में संयुक्त राज्य अमेरिका और नीदरलैंड्स के मैच में महिला अधिकारी थीं और फिर फ्रेंच लिग 1 मैच की कमान संभालने वाली पहली महिला रेफरी बनीं थीं।
विज्ञापन