फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Star Lionel Messi to sign new contract with Barca

बार्सिलोना संग नया करार करेंगे लियोनल मेस्सी

Sat, 17 May 2014 05:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 17 May 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
Star Lionel Messi to sign new contract with Barca

चार बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रह चुके अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेस्सी स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के साथ नया करार करने पर सहमत हो गए हैं।

विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि नए करार के तहत मेस्सी को मिलने वाला रकम अब तक किसी खिलाड़ी को मिले रकम से कहीं अधिक होगा।

मैड्रिड में क्लब ने अपनी वेबसाइट पर कहा है, "एफसी बार्सिलोना लियोनल मेस्सी के साथ पेशेवर खिलाड़ी के रूप में करार करने के करीब पहुंच गया है। नए सत्र के लिए करार करने वाले वे पहले खिलाड़ी होंगे। मेस्सी के साथ संशोधित करार पर अगले कुछ दिनों में हस्ताक्षर हो जाएगा।"
विज्ञापन


हालांकि दोनों पक्षों की ओर से करार के तहत हुए नए शर्तों के बारे में खुलासा किसा जाना बाकी है। माना जा रहा है कि नए करार में मेस्सी की कमाई और बढ़ जाएगी, साथ ही उन्हें 13 मिलियन यूरो से बढ़कर 20 मिलियन यूरो (लगभग एक अरब 60 करोड़ रुपए) मिलेगा। इसके अलावा हर सत्र में 3 मिलियन यूरो बोनस के रूप में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल मैड्रिड के कप्तान और करिश्माई स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सालाना पैकेज 1.8 करोड़ यूरो है। जबकि मेस्सी की अब तक सालाना सैलेरी 1.3 करोड़ यूरो थी। वह दुनिया के 10वें सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं।


26 साल के स्टार स्ट्राइकर मेस्सी तुर्कीज एयरलाइंस के साथ उनके स्पांसरशिप करार खत्म करने पर सहमत हो गए हैं जिससे उन्हें क्लब उनकी तस्वीर का प्रयोग कर सकेगी।

मेस्सी ने 2004 में बार्सिलोना के लिए अपने करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद उन्होंने 424 मैचों में 354 गोल दागे हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed