फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Spanish footballers detained for fixing allegations

फिक्सिंग के आरोप में स्पेन के कई फुटबॉलर हिरासत में  

Tue, 28 May 2019 10:26 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 28 May 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
Spanish footballers detained for fixing allegations
रियल मैड्रिड

स्पेन के कई फुटबॉलरों को पहले और दूसरे डिवीजन के मैचों को फिक्स करने वाले एक गिरोह का हिस्सा होने के संदेह में मंगलवार को हिरासत में लिया गया। स्पेनिश मीडिया ने यह खबर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने एएफपी से पुष्टि की कि अभियान अभी चल रहा है लेकिन उन्होंने इस पर विस्तार से बताने से इनकार कर दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार जिनको हिरासत में लिया गया है उनमें रियल मैड्रिड के पूर्व खिलाड़ी भी हैं ।
विज्ञापन

 

फुटबॉल कोच स्टीमैक ने रिलीज किए छह खिलाड़ी

भारतीय फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोच इगोर स्टीमैक ने 21 मई से राजधानी में चल रहे अभ्यास शिविर में हिस्सा ले रहे 37 में से छह खिलाड़ियों को सोमवार को रिलीज कर दिया। विशाल कैथ, जर्मनप्रीत सिंह, नंदा कुमार, रेडीम तलांग, बिक्रमजीत सिंह और सुमित पासी को किंग्स कप से पहले शिविर से हटाया गया। किंग्स कप थाईलैंड के बुरिराम में पांच से आठ जून के बीच होगा। 

स्टीमैक ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के अभी तक के प्रयास से मैं खुश हूं। किंग्स कप के लिए अंतिम 23 खिलाड़ियों में जगह बनाने के लिए कड़ा मुकाबला है।’उन्होंने कहा, ‘हमने छह खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

इनमें से प्रत्येक को व्यक्तिगत कार्यक्रम दिया गया जिसे उन्हें भविष्य में दिखाना होगा। यह उनकी फिटनेस, तकनीक और रणनीतिक क्षमताओं में सुधार से जुड़ा है। भारत ने इससे पहले 1977 और 1981 में किंग्स कप में हिस्सा लिया था। भारत अपना पहला मैच पांच जून को कुराकाओ से खेलेगा जबकि उसी दिन मेजबान थाईलैंड का सामना वियतनाम से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed