स्पेन में हिंसा की भेंट चढ़ा बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड का फुटबॉल मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन में बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड के बीच होने वाला मैच हिंसा की भेंट चढ़ गया है। यह मैच 26 अक्टूबर को होने वाला था। इस समय स्पेन में कैटेलोनिया की आजादी को लेकर कई जगह हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। कुछ क्षेत्रों से तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबरें भी आई। लोगों का प्रदर्शन इतना उग्र था कि उन्होंने सरकारी इमारतों और गाड़ियों को आग लगा दी। इस मामले में अब तक 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार हो चुकी है।
दरअसल प्रदर्शनकारी अपने 12 नेताओं की रिहाई की मांग पर अड़े हैं। स्पेन में तीन रातों से कैटेलोनिया समर्थकों की रैलियां बार्सिलोना में चल रही हैं। इसी कारण स्पैनिश फुटबॉल फेडरेशन प्रतियोगिता समिति ने बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के मैच को टालने का फैसला किया। मैनेजमेंट जल्द ही मैच की अगली तारीख की घोषणा करेगी। कैटेलोनिया क्षेत्रीय प्रशासन के अध्यक्ष क्विम टोरा ने कहा कि प्रदर्शनकारी जल्द से जल्द हिंसा रोकें। आग लगाने से न्याय नहीं मिलेगा। प्रदर्शनकारियों ने सुनामी डेमोक्रेटिक नाम का एप बनाया है। इसके जरिए हर शहर के कैटेलोनिया समर्थक एकजुट होते हैं।