फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Spain star midfielder David Silva retires from international football

स्पेन के स्टार खिलाड़ी डेविड सिल्वा ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास

Tue, 14 Aug 2018 09:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
Spain star midfielder David Silva retires from international football
मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर और स्पेन के स्टार खिलाड़ी डेविड सिल्वा ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। सिल्वा ने  इस बात की पुष्टि अपने ट्विटर अकाउंट पर की। सिल्वा, स्पेन की 2010 वर्ल्ड कप विनिंग स्क्वॉड के अहम सदस्य थे। उन्होंने ला रोहा के साथ 2008 और 2012 में यूरो चैंपियनशिप भी जीती थी। 
विज्ञापन


स्पेन के लिए अपने 12 सालों के करियर में मिडफील्ड मैजिशियन ने 125 मुकाबले खेले। सिल्वा ने लिखा, 'मैं खुशी-खुशी अपनी ड्यूटी छोड़ रहा हूं। मैंने स्पेन के साथ काफी कुछ हासिल किया है। मैं एक ऐसी टीम का हिस्सा रहा जिसे फुटबॉल जगत में सदा के लिए याद रखा जाएगा।
विज्ञापन


अब मैं इस एरा का अंत करने जा रहा हूं जिसके कई पल मेरे जेहन में हमेशा रहेंगे-  लुइस अरागोन्स जैसा शख्स, जिन्हें मैं कभी नहीं भूलूंगा।'

सिल्वा ने स्पेन के लिए अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप 2018 में रूस के खिलाफ लास्ट-16 राउंड में खेला। इसके पहले सिल्वा के साथी और वर्ल्ड कप विजेता आंद्रेस इनिएस्ता और जेरार्ड पीके ने भी वर्ल्ड कप के बाद नेशनल टीम को अलविदा कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed