{"_id":"5da702e28ebc3e016e029618","slug":"spain-play-draw-with-sweden-and-qualifies-for-2020-uefa-euro","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन यूरो 2020 के लिए क्वॉलिफाई, स्वीडन से ड्रॉ खेलते ही हासिल किया मुकाम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
स्पेन यूरो 2020 के लिए क्वॉलिफाई, स्वीडन से ड्रॉ खेलते ही हासिल किया मुकाम
Wed, 16 Oct 2019 05:15 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 16 Oct 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
रॉड्रिगो मोरेनो
- फोटो : पीटीआई
रौड्रिगो मोरेनो के आखिरी मिनटों में किए गए बराबरी के गोल की मदद से स्पेन ने स्वीडन से ड्रॉ खेलकर यूरो कप-2020 फुटबॉल के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया जबकि आयरलैंड को स्विट्जरलैंड ने 2-0 से मात दी। स्पेन अगले साल जून में होने वाली यूरो चैंपियनशिप के लिए क्वॉलिफाइ करने वाली छठी टीम बन गई।
विज्ञापन
रौड्रिगो ने इंजरी टाइम में बराबरी का गोल करके स्कोर 1-1 किया। स्पेन ग्रुप-एफ में शीर्ष पर है जबकि स्वीडन उससे पांच और रोमानिया छह अंक पीछे है। रोमानिया ने नॉर्वे से 1-1 से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
ग्रुप डी में स्विट्जरलैंड ने आयरलैंड को 2-0 से हराकर अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। वह आयरलैंड और डेनमार्क से एक अंक पीछे है जबकि उसके दो मैच बाकी है। आयरलैंड को अपना आखिरी मैच 18 नवंबर को डेनमार्क से खेलना है। अन्य मैचों में बोस्निया हर्जेगोविना को यूनान ने 2-1 से हराया जबकि इजरायल ने लाटविया को 3-1 से मात दी।
विज्ञापन