फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Spain legend Xavi Hernandez also applied for Indian Football team coach position, but AIFF doesn't have money?

Football: स्पेन के दिग्गज जावी हर्नांडेज ने भी किया भारतीय टीम के कोच के लिए आवेदन, पर AIFF के पास पैसे नहीं?

Fri, 25 Jul 2025 04:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Jul 2025 04:44 PM IST
सार

AIFF स्पेन के विश्व कप विजेता फुटबॉलर और UEFA चैंपियंस लीग जीत चुके जावी हर्नांडेज के आवेदन पर विचार नहीं कर पा रहा है, क्योंकि वह इस स्टार फुटबॉलर पर खर्च होने वाली लागत वहन करने में सक्षम नहीं है।

विज्ञापन
Spain legend Xavi Hernandez also applied for Indian Football team coach position, but AIFF doesn't have money?
स्पेन के दिग्गज फुटबॉलर जावी - फोटो : ANI

विस्तार

स्पेन के विश्व कप विजेता मिडफील्डर जावी हर्नांडेज उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के लिए यह सुखद आश्चर्य है, लेकिन वह उनके आवेदन पर विचार नहीं कर पा रहा है, क्योंकि वह इस स्टार फुटबॉलर पर खर्च होने वाली लागत वहन करने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन

AIFF ने खुद की पुष्टि
ऐसा पता चला है कि जावी ने अपने अकाउंट से ईमेल भेज कर इस पद के लिए आवेदन किया था। एआईएफएफ के एक सूत्र ने शुक्रवार को बताया, 'हां, उन्होंने (जावी) भारतीय सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया है। उन्होंने खुद तकनीकी समिति के लोगों को अपना आवेदन भेजा है और ऐसा लगता है कि वह इस पद के लिए काफी इच्छुक हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'पद पर नियुक्त करना आसान नहीं'
सूत्र ने कहा, 'हालांकि, जिन लोगों को महासंघ की अंतिम मंजूरी के लिए कार्यकारी समिति के पास कोच पद के उम्मीदवारों की सूची भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे जानते हैं कि उन्हें इस पद पर नियुक्त करना आसान नहीं है।' उन्होंने कहा, 'आप जानते हैं कि जावी अब तक के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर्स में से एक हैं। लोग हमेशा (लियोनेल) मेसी के बारे में बात करते हैं, लेकिन जहां तक बार्सिलोना का सवाल है, वह (आंद्रेस) इनिएस्ता के साथ सबसे ऊपर हैं।'
विज्ञापन

'भारत की फीफा रैंकिंग गिरकर 133 पर आई'
साइप्रस के स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन, स्लोवाकिया के स्टीफन टारकोविच और भारत के खालिद जमील उन तीन उम्मीदवारों में शामिल हैं जिन्हें बुधवार को एआईएफएफ की तकनीकी समिति ने चुना था। जमील इन तीनों में मनोलो मार्केज़ की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे दिख रहे हैं। मार्केज ने राष्ट्रीय टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद इसी महीने की शुरुआत में पद छोड़ दिया था। टीम की फीफा रैंकिंग गिरकर 133 पर आ गई है, जो पिछले नौ साल में उसकी सबसे निचली रैंकिंग है।

नए मुख्य कोच के लिए आवेदन मंगवाए गए
एआईएफएफ ने चार जुलाई को मुख्य कोच पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई थी। कुल 170 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें लिवरपूल के पूर्व स्टार रॉबी फाउलर और हैरी केवेल जैसे बड़े नाम शामिल थे। जावी स्पेन की उसे टीम के सदस्य थे जिसने 2010 में विश्व कप जीता था। उनकी मौजूदगी में स्पेन की टीम 2008 और 2012 में यूरोपीय चैंपियन बनी थी। इसके अलावा इस 45 वर्षीय खिलाड़ी ने बार्सिलोना के साथ पांच ला लीगा खिताब, तीन कोपा डेल रे ट्रॉफी और तीन यूईएफए चैंपियंस लीग ट्रॉफी जीती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed