फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Spain beat Costa Rica by 7-0 in FIFA WC 2022 first match Luis said We were exceptional

FIFA WC 2022: स्पेन ने कोस्टा रिका को 7-0 से हराया, पढ़ें मैच के बाद क्या बोले दोनों टीमों के कोच

Thu, 24 Nov 2022 12:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 12:18 PM IST
सार

फीफा विश्व कप में कोस्टा रिका को स्पेन के खिलाफ 7-0 के भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम के कोच सुआरेज ने कहा कि उनका अटैक बेहद कमजोर था। 
 

विज्ञापन
Spain beat Costa Rica by 7-0 in FIFA WC 2022 first match Luis said We were exceptional
स्पेन बनाम कोस्टा रिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप 2022 में स्पेन की टीम ने शानदार शुरुआत की है। पहले मैच में स्पेन ने कोस्टा रिका को 7-0 के बड़े अंतर से हराया। इस बड़ी जीत के साथ ही स्पेन के लिए प्री-क्वार्टर फाइनल की राह आसान हो गई है। जीत के बाद स्पेन के मुख्य कोच लुइस एनरिक ने कहा कि उनकी टीम गेंद को संभालने और फिनिशिंग में असाधारण थी। टीम उसी अंदाज में खेली, जैसे कई साल से खेलती नजर आ रही है। वहीं, कोस्टा रिका के कोच सुआरेज ने कहा कि उनकी टीम का अटैक बैगद कमजोर था। इसी वजह से वह स्पेन के कोई चुनौती नहीं दे सके। 
विज्ञापन


स्पेन के मुख्य कोच लुइस एनरिक ने कहा "जब चीजें इस तरह से चलती हैं, तो फुटबॉल एक अद्भुत खेल बन जाता है। हम गेंद को संभालने और फिनिशिंग में असाधारण थे। हम दबाव में असाधारण थे और जिन 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, वे बहुत अच्छे थे। यह राष्ट्रीय टीम है जो सभी चैंपियनशिप में सबसे अधिक गोल करती है। हमारे पास एक बेंचमार्क खिलाड़ी नहीं हो सकता है जो 30 गोल करता है लेकिन हमारे पास फेरान, डैनी ओल्मो, मार्को असेंसियो, गेवी जैसे खिलाड़ी हैं और मैंने कभी भी गोल की चिंता नहीं की।
विज्ञापन


खराब अटैक की वजह से हारे- सुआरेज
कोस्टा रिका के मुख्य कोच लुइस फर्नांडो सुआरेज ने कहा कि उनकी टीम गेंद पर नियंत्रण नहीं पा सकी। इसी वजह से यह टीम अटैक नहीं कर पाई। सुआरेज ने कहा, "हमें गेंद नहीं मिली और हमारी ओर से आक्रमण में कुछ भी नहीं था। मुझे स्वीकार करना चाहिए कि हम बुरे थे और जो हुआ उसकी जिम्मेदारी हम सभी को लेनी होगी। हम चिंतित हैं कि टीम इससे बाहर नहीं निकल पाएगा या नहीं। मुझे उम्मीद है कि हम चीजों को सुलझा सकते हैं और जापान के खिलाफ मैच के लिए पहले काम करना शुरू कर सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed